Fighter Worldwide BO Collection: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर बनी वर्ल्ड की नंबर 1 फिल्म! सिर्फ 4 दिनों में ही कर डाली बंपर कमाई

Fighter Worldwide Collection:HN/ ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने लगी है. गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों के शानदार रिव्यूज मिले हैं. फिल्म के खूबसूरत विजुअल्स और बढ़िया एक्शन को लोग पसंद कर रहे हैं.

फाइटर के रिलीज होने से पहले इस बात की उम्मीद थी कि फिल्म को गणतंत्र दिवस के दौरान मिली छुट्टियों का फायदा मिल सकता है और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट्स की मानें तो ये सब कुछ सच होते हुए भी दिख रहा है. यहां जानते हैं कि फिल्म ने इंडिया के साथ-साथ ओवरसीज में कितनी कमाई की है.

किस दिन की कितनी कमाई?
फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई थी. सैकनिल्क पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, वर्किंग डे होने के बावजूद फिल्म ने इंडिया में 22.50 करोड़ की शानदार ओपनिंग ली थी. फिल्म का वीकेंड भी शानदार रहा. फिल्म ने शुरुआती 4 दिनों में 118.50 करोड़ की कुल कमाई कर ली थी. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने इंडिया में पहले दिन 22.5, दूसरे दिन 39.5, तीसरे दिन 27.5 और चौथे दिन 29 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है.

वहीं इस फिल्म ने दुनियाभर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम प्रोफाइल से फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म के इस वीकेंड में 200 करोड़ पार होने की जानकारी दी है और बताया है कि फिल्म इस वीकेंड में दुनियाभर में रिलीज हुई दूसरी फिल्मों से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.. ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने मिडिल ईस्ट को शामिल किए बिना 7 मिलियन का आंकड़ा पार कर लिया है.

‘वॉर’ के कलेक्शन को भी छोड़ा पीछे
फाइटर वास्तव में ऋतिक के लिए सबसे बड़ी हिट साबित हुई है क्योंकि इसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाजारों में वॉर के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. इसके अलावा, यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में ऋतिक की सबसे बड़ी ओपनर बनने के लिए तैयार है और जल्द ही वॉर के लाइफ टाइम कलेक्शन को भी पार कर सकती है.

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियोज की पेशकश है. इस फिल्म में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं. बता दें कि फिल्म देशभर के 4200 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. हाईन्यूज़ !

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »