Ram Mandir: ‘मेरे रामलला विराजमान हो गए…’, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर ने राम मंदिर पर दिया बयान; तस्वीर शेयर कर हिंदुस्तान का जीता दिल

Danish Kaneria On Ram Mandir:HN/ मेरी चौखट पर चल के आज चार धाम आए हैं, बजाओ ढोल स्वागत में मेरे घर राम आए हैं…पूरी दुनिया में इस समय राम मंदिर की चर्चा है. हर कोई खुश है कि राम नगरी में प्रभु राम पधार रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने राम मंदिर पर बयान दिया है. उन्होंने रामलला की तस्वीर भी शेयर की है.

दरअसल, गुरुवार को रामलला की नई मूर्ति राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित की गई. इसकी तस्वीर बीते दिन चर्चा में रही. हर कोई इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा था. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने भी नई मूर्ति की तस्वीर शेयर कर शानदार कैप्शन लिखा.

दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, मेरे रामलला विराजमान हो गए. हालांकि, कनेरिया ने पहली बार राम मंदिर पर रिएक्शन नहीं दिया है. वह पहले भी कई बार राम मंदिर पर रिएक्शन दे चुके हैं. इससे पहले उन्होंने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दिन स्पेशल छुट्टी देने के लिए मॉरिशस सरकार का भी धन्यवाद दिया था.

22 जनवरी को है राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह   

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा. इसे लेकर पूरे देश में गज़ब का उत्साह है. देश की कई बड़ी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी. क्रिकेट जगत के कई बड़े सितारों को भी समारोह का निमंत्रण मिला है.

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, भारत को तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले महेंद्र सिंह धोनी और भारत के दिग्गज स्पिनर रहे हरभजन सिंह को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रण दिया गया है. हालांकि, इनमें से कौन-कौन अयोध्या जाएगा. अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली ने अयोध्या जाने के लिए बीसीसीआई से परमीशन ली है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी होंगे मुख्य अतिथि

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अब तक करीब 7 हजार विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया जा चुका है. इसमें क्रिकेटर्स के अलावा फिल्म जगत की हस्तियां और मशहूर कारोबारी शामिल हैं. वहीं इस समारोह के मुख्य अतिथि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »