IND vs ENG: टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ईशान किशन को फिर नहीं मिली जगह

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शुक्रवार 12 जनवरी की रात पहले और दूसरे टेस्ट मैच के लिए 16 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो साउथ अफ्रीका दौरे पर स्क्वॉड का हिस्सा थे. वहीं टीम से बाहर चल रहे युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को इस स्क्वॉड में भी जगह नहीं मिली है. हालांकि सेलेक्शन कमेटी ने सबको चौंकाते हुए उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर ध्रुव जुरैल को मौका दिया है, जो पहली बार टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा होंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी, जो 11 मार्च तक चलेगी. हालांकि, लंबी सीरीज को देखते हुए बीसीसीआई ने फिलहाल पहले और दूसरे टेस्ट के लिए ही स्क्वॉड का ऐलान किया है. पहला टेस्ट मैच 25 जनवरी से हैदराबाद में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में होगा.

शमी अभी भी फिट नहीं, ये दो खिलाड़ी ड्रॉप

सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को ही बरकरार रखा है. हालांकि, साउथ अफ्रीका में डेब्यू करने वाले लंबे कद के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को ड्रॉप कर दिया गया है. दोनों का प्रदर्शन साउथ अफ्रीका में उम्मीद के मुताबिक नहीं था. वहीं स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया है क्योंकि वो अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं. उनके तीसरे टेस्ट से जुड़ने की उम्मीद है.

ईशान को फिर नहीं मिला मौका

वहीं नजरें इस बात पर थीं कि क्या ईशान किशन को जगह मिलेगी? 25 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पिछले महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट स्क्वॉड से नाम वापस ले लिया था. ईशान ने मानसिक थकान का हवाला देकर टीम से ब्रेक लिया था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया था. इसके बावजूद उम्मीद जताई जा रही थी कि टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें शायद मौका मिल जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फिलहाल वो टीम इंडिया से बाहर ही रहेंगे.

हालांकि कोच राहुल द्रविड़ ने कहा कि ईशान के साथ डिसिप्लिन का कोई मसला नहीं था, बस उन्होंने खुद को उपलब्ध नहीं कराया था. द्रविड़ ने साथ ही कहा था कि ईशान की टीम में वापसी होगी लेकिन उससे पहले उन्हें डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलना होगा और फिर खुद को सेलेक्शन के लिए अवेलेबल करना होगा. अब ये साफ नहीं है कि क्या ईशान ने अभी भी खुद को सेलेक्शन से दूर रखा है या BCCI ने ही उन्हें सेलेक्ट नहीं किया है. BCCI की प्रेस रिलीज में इसे लेकर कोई सफाई नहीं दी गई है. वहीं शुक्रवार से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में भी ईशान अपनी टीम झारखंड की ओर से खेलने नहीं उतरे.

पहले-दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आवेश खान.

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज

25-29 जनवरीः पहला टेस्ट, हैदराबाद

2-6 फरवरीः दूसरा टेस्ट, विशाखापट्टनम

15-19 फरवरीः तीसरा टेस्ट, राजकोट

23-27 फरवरी- चौथा टेस्ट, रांची

7-11 मार्च- पांचवां टेस्ट, धर्मशाला. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »