Kuldeep Yadav Birthday: कैसे ‘सर्जरी’ ने कुलदीप यादव के करियर में लगाए चार चांद, चोट ने बना दिया सुपर स्टार!

Kuldeep yadav - 1

Kuldeep Yadav’s Surgery Story:HN/ कुलदीप यादव आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं. कुलदीप मौजूदा वक़्त में भारत के मुख्य स्पिनर हैं. हाल ही में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कुलदीप पर भरोसा जताते हुए उन्हें मुख्य स्पिनर के रूप में स्कॉव्ड का हिस्सा बनाया था. कुलदीप भी टूर्नामेंट में टीम इंडिया की उम्मीदें पर खरे उतरे और उन्होंने 11 मैचों में 15 विकेट झटके. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जहां सर्जरी क्रिकेटर्स की करियर बर्बाद कर देती है, लेकिन कुलदीप के करियर में उससे ही चार चांद लगे.

सर्जरी ने कुलदीप के करियर को संवारने में अहम योगदान दिया. 2021 में कुलदीप ने घुटने की सर्जरी करवाई थी, जिसके बाद उन्होंने अपनी बॉलिंग में कुछ बदलाव किए थे. दअरसल, सर्जरी के बाद रिहैब के दौरान कुलदीप को पूर्व फिजियो आशीष कौशिक ने सलाह देते हुए कहा था कि वो अपने दाएं पैर पर कम वज़न डालें. आशीष कौशिक की ये सलाह कुलदीप के लिए वरदान की तरह साबित हुई.

कुलदीप ने इस बारे में बताया था, “जिस वक़्त में चोट से वापसी कर रहा था, तब फिजियो आशीष कौशिक ने मुझसे सलाह देते हुए कहा था कि मेरे दाएं पैर पर कम वज़न होना चाहिए. उनकी इस बात को ध्यान में रखते हुए मैंने रिहैब के बाद ट्रेनिंग में इस पर काम किया और मुझे फर्क महसूस हुआ. हालांकि ये फर्क रातों-रात ही पता नहीं लगा. मुझे लय हासिल करने में 6 महीनों का वक़्त लगा था.

तीनों फॉर्मेट में ले चुके हैं 5 विकेट हॉल 

बता दें कुलदीप यादव ऐसे गेंदबाज़ हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल समेत तीनों ही फॉर्मेट में 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है. कुलदीप अब तक अपने करियर में 8 टेस्ट, 101 वनडे और 33 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं. टेस्ट में उन्होंने 21.55 की औसत से 34 विकेट चटकाए हैं. इसके अलावा वनडे में 25.86 की औसत से 167 विकेट झटके हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में 14.79 की औसत से 53 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »