डिलीवरी होने से पहले Rubina Dilaik ने परिवार संग किया सेलिब्रेशन, काटा चॉकलेट केक, एक्ट्रेस के बेबी बंप को किस करते नजर आए पति अभिनव शुक्ला

Rubina Dilaik Video: रुबिना दिलैक टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने ‘शक्ति-अस्तित्व के एहसास की’, ‘छोटी बहू’, ‘बिग बॉस’, ‘जीनी और जूजू’ सहित कई टीवी शो में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. एक्ट्रेस के पर्सनल फ्रंट की बात करें तो रुबीना इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस और उनके पति अभिनव शुक्ला ट्विंस बच्चों के पेरेंट्स बनने वाले हैं  और इसे लेकर वे बेहद एक्साइटेड हैं. वहीं डिलीवरी से पहले रुबीना ने अपने घर पर पति और फैमिली संग छोटा सा सेलिब्रेशन भी किया जिसकी वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की है.

रुबिना दिलैक ने डिलीवरी से पहले परिवार संग किया सेलिब्रेशन
रुबीना द्वारा शेयर की गई वीडियो में, जल्द ही डैडी बनने वाले अभिनव को प्यार से रूबीना के बेबी बंप को सहलाते हुए और किस करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद अभिनव अपनी प्रेग्नेंट वाइफ रूबीना के लिए एक यमी चॉकलेट केक लाते हुए नजर आते हैं.  केक को लाल गुलाबों से सजाया गया था और उस पर सफेद क्रीम से एक टेक्स्ट लिखा हुआ था, जिसमें लिखा हुआ लग रहा था, “ऑल द बेस्ट.”बाद में, अभिनव और रूबीना को केक काटते देखा जा सकता है.

वीडियो में रुबीना के मम्मी पापा और बहन और जीजा भी नजर आते हैं. इस वीडियो शेयर करते हुए रूबीना ने कैप्शन में लिखा है, “ एक परिवार ही वह चीज़ है जिसकी हम सभी को ज़रूरत है…मेरे इनक्रेडिबल हसबैंड, प्यारे माता-पिता और मेरे रेग्यूलर चीयरलीडर्स ज्योतिका दिलैक और रजत शर्मा की हमेशा ग्रेटफुल हूं…”

शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बन रहे हैं रुबीना दिलैक-अभिनव शुक्ला
रुबिना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में हैं. एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों की मां बनने वाली हैं. ये कपल शादी के पांच साल बाद पेरेंट्स बन रहे हैं. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने साल 2018 में शादी की थी.

रुबीना दिलैक वर्क फ्रंट
रुबीना दिलैक के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि उनकी पंजाबी फिल्म आने वाली है. इस फिल्म में उन्होंने इंदर चहल के साथ स्क्रीन शेयर की है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »