Parliament Security Breach: 6 लोगों ने मिलकर लगाई संसद की सुरक्षा में सेंध, 5 हिरासत में, एक सभी के मोबाइल लेकर हुआ फरार

Parliament Security Breach: हाई सिक्योरिटी वाले संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस पूरी घटना में छह लोग शामिल थे, इनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया गया है और एक की तलाश जारी है.

सूत्रों ने बताया कि सभी छह आरोपी एक दूसरे को जानते थे और गुरुग्राम  के सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक साथ रुके थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ, पूछताछ जारी है. दिल्ली पुलिस पकड़े आरोपियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है.

पकड़े गए पांच लोग
जिन पांच को पुलिस ने पकड़ा है उनमें दो ने लोकसभा के दर्शक दीर्घा से छलांग लगाई और फ्लोर (जहां सांसद बैठते हैं) पर कूद गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि इनमें से एक शख्स टेबल फांदकर आगे बढ़ रहा है.

इन दोनों की पहचान मनोरंजन और सागर शर्मा के रूप में हुई है. वहीं संसद परिसर में प्रदर्शन करने के दौरान केन लेकर धुंआ छोड़ने वालों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के घासो खुर्द गांव निवासी नीलम और महाराष्ट्र के लातूर के अमोल शिंदे (25) के रूप में हुई है. वहीं मामले में पकड़े गए पांचवें आरोपी का नाम विक्की है.

कौन फरार चल रहा है?
एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि संसद भवन तक 5 लोग आए थे.  चारों (नीलम, मनोरंजन, सागर, अमोल ) ने अपना मोबाइल फोन ललित को दिया था. यहां हंगामा शुरू होते हुए मौके से ललित फरार हो गया.  ललित के पास गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों के मोबाइल फोन हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस ललित की तलाश कर रही है.

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »