MP के नए CM का पहला आदेश: धार्मिक स्थलों पर तेज लाउडस्पीकर पर रोक, खुले में मांस की बिक्री पर भी बैन, CM मोहन का पहला आदेश

Mohan Yadav News:HN/ मध्य प्रदेश के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को सीएम पद की शपथ लेने के साथ ही सत्ता की कमान पूरी तरह संभाल ली है. मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की आज हुई पहली बैठक में ही कई अहम फैसले लिए गए हैं और इसी के साथ इस बाबत आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 13 दिसंबर (बुधवार) को जारी सीएम के रूप में अपने पहले आदेश में धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाने और खुले में मांस की बिक्री पर पाबंदी लगाने समेत कई अहम आदेश जारी किए हैं और इसका पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाने की बात भी कही गई है. साथ ही आदतन अपराधी की जमानत निरस्त करने की बात कही गई है. वहीं मध्य प्रदेश सरकार राम मंदिर जाने वालों का स्वागत करेगी.

सीएम के पहले आदेश को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों और अन्य स्थलों में अनियमित अथवा अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला आदेश यही है कि धार्मिक स्थलों पर तेज आवाज़ में लाउड स्पीकर नहीं बजेंगे और खुले में मांस की बिक्री भी प्रतिबंधित रहेगी. सीएम के आदेश के मुताबिक अनियमित और अनियंत्रित ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर ही प्रतिबंध है. नियमित एवं नियंत्रित (अनुमत्य डेसिबेल के) उपयोग पर प्रतिबंध नहीं है.

क्या है मुख्यमंत्री मोहन यादव का पहला आदेश, किन चीजों पर रहेगी पाबंदी? 

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक में खुले में मांस और अंडे को बेचने पर पाबंदी लगाने का निर्णय लिया गया है.
  • मंदिर-मस्जिदों के ध्वनि विस्तारक यंत्रों (तेज आवाज में लाउड स्पीकर) पर भी रोक होगी. जो कोई भी इस आदेश का उल्लंघन करेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा.
  • मध्य प्रदेश सरकार राम मंदिर जाने वालों का स्वागत करेगी.
  • आदतन अपराधी की जमानत निरस्त होगी.

उज्जैन दक्षिण से विधायक मोहन यादव ने आज ही भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने पीएम मोदी और राज्यपाल मंगू भाई की मौजूदगी में शपथ ग्रहण की. राज्यपाल ने जगदीश देवड़ा (मंदसौर के मल्हारगढ़ से विधायक) और राजेंद्र शुक्ला (रीवा से विधायक) को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मोहन यादव ने कहा, मुझे मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी देने के लिए मैं पार्टी आलाकमान का आभारी हूं. यह बीजेपी का चरित्र है जो मेरे जैसे छोटे कार्यकर्ता को भी अवसर देता है. मैंने इस जिम्मेदारी को सेवक की तरह लिया है. मैं विक्रमादित्य की नगरी से आता हूं और उन्हीं के शासनकाल को हम फिर से जीवंत करने की कोशिश करेंगे. मैं जनता की सेवा की दिशा में काम करूंगा. मैं सभी को साथ लेकर चलूंगा और सुशासन सुनिश्चित करूंगा.” हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »