Year Ender 2023: इस साल वनडे में इन 10 बल्लेबाजों का रहा काफी दबदबा, शुभमन गिल ने मचाया कोहराम; टॉप-3 में सभी भारतीय

Highest ODI Scorer In 2023:HN/ मौजूदा यानी 2023 का साल समाप्ति की ओर बढ़ रहा है. इस साल वनडे में भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोला. गिल ने इस साल कुल 29 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं. इसके अलावा 2023 में सबसे ज़्यादा वनडे रनों में टॉप-3 बल्लेबाज़ों को देखा जाए, तो उसमें तीनों ही भारतीय दिखाई देते हैं. शुभमन गिल नंबर वन पर हैं. इसके बाद विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर आते हैं.

यानी वनडे में भारतीय बल्लेबाज़ों ने जमकर रन बरसाए हैं. फिर लिस्ट में आगे बढ़ते हुए न्यूज़ीलैंड के डेरिल मिचेल चौथे और श्रीलंका के पथुम निसंका पांचवें नंबर पर आते हैं. इसके बाद पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आज़म छठे, पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान सातवें, इंग्लैंड के डेविड मलान आठवें, दक्षिण अफ्रीका के ऐडन मार्करम नौवें और केएल राहुल संयुक्त रूप से नौवें लेकिन ज़्यादा मैच खेलने के चलते दसवें नंबर पर दिखाई देते हैं.

गिल समेत तीनों भारतीय बल्लेबाज़ों ने किया कमाल

नंबर वन पर रहने वाले शुभमन गिल ने 29 मैचों की 29 पारियों में 63.36 के शानदार औसत से 1584 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 9 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 208 रनों का रहा है. इस बीच गिल सिर्फ एक बार ही बिना खाता खोले आउट हुए हैं.

इसके बाद नंबर दो पर रहने वाले विराट कोहली ने इस साल 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में बैटिंग करते हुए 72.47 की औसत से 1377 रन बनाए हैं. इस दौरान कोहली ने 6 शतक और 8 अर्धशतक जड़े, जिसमें उनका हाई स्कोर 166* रनों का रहा है.

फिर तीसरे नंबर पर रहने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 27 मैचों की 26 पारियों में 52.29 की औसत से 1255 रन बनाए. इस दौरान भारतीय कप्तान के बल्ले से 2 शतक और 9 अर्धशतक निकले. तीनों ही भारतीय बल्लेबाज़ों में रोहित शर्मा ने सबसे ज़्यादा 67 छक्के लगाए.

बता दें रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल समेत तीनों ही भारतीय बल्लेबाज़ अब इस साल कोई और वनडे मुकाबला नहीं खेलेंगे. टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन वनडे मैचों की सीरीज़ खेलेगी, जिसमें तीनों ही बल्लेबाज़ भारतीय स्कॉव्ड का हिस्सा नहीं हैं.

2023 वनडे में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज़

  • शुभमन गिल- 1584 (29 मैच)
  • विराट कोहली- 1377 (27 मैच)
  • रोहित शर्मा- 1255 (27 मैच)
  • डेरिल मिचेल- 1204 (26 मैच)
  • पथुम निसंका- 1151 (29 मैच)
  • बाबर आज़म- 1065 (25 मैच)
  • मोहम्मद रिज़वान- 1023 (25 मैच)
  • डेविड मलान- 995 (18 मैच)
  • एडन मार्करम- 983 (21 मैच)
  • केएल राहुल- 983 (24 मैच).

हाईन्यूज़ !

ट्रंप का बड़ा दावा: हमास ने किया सरेंडर, गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना?

गाजा युद्ध को लेकर एक बड़ा कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि हमास के पूर्ण निशस्त्रीकरण (हथियार सरेंडर) और

Read More »

बंगाल में CM शुभेंदु अधिकारी की हत्या की साजिश? जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार

Read More »

संसद में राहुल गांधी के एक शब्द पर मचा बवाल, जानें आखिर क्या कहा?

लोकसभा में मानसून सत्र के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और एग्जाम सिस्टम से जुड़े मुद्दों को उठाया. उन्होंने

Read More »

सूर्य ग्रहण के बाद स्नान क्यों किया जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

Surya Grahan 2026: हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के साथ-साथ धार्मिक दृष्टि से भी विशेष माना जाता है. ग्रहण समाप्त होने

Read More »

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज, ICC रैंकिंग में लंबी छलांग

ICC ODI Rankings, Shubman Gill: शुभमन गिल वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बन गए. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार (29 जुलाई) को ताजा रैंकिंग जारी

Read More »

‘कांवड़ यात्रा में सनातनी प्रतिष्ठानों पर ही करें भोजन’, स्वामी यशवीर जी महाराज की अपील

पश्चिमी उतर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर जी महाराज ने अपने समर्थकों

Read More »

‘ये सोनिया जी का…’ राहुल गांधी पर गिरिराज सिंह का बड़ा पलटवार

कांग्रेस नेता राहुल गांंधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार (29 जुलाई, 2026) को लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल के दौरान कहा कि गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रदर्शनकारियों (जंतर-मंतर

Read More »

लोकसभा में पहले हाथ जोड़कर की अपील, फिर राहुल गांधी को रिजिजू की सख्त चेतावनी, जानें वजह

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा

Read More »

लोकसभा में जितेंद्र सिंह का बड़ा खुलासा, गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं देता

लोकसभा में पब्लिक एग्जामिनेशंस संशोधन बिल, 2026 पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेपर लीक के खिलाफ हुए छात्र प्रदर्शनों और

Read More »