Dunki: शाहरुख खान ने शेयर किया अपनी आने वाली फिल्म Dunki के दूसरे गाने का टीजर, फिर रोमांटिक अंदाज में दिखे किंग खान

Shah Rukh Khan Post:HN/ सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपना अपकमिंग फिल्म डंकी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस फिल्म दो सुपरहिट फिल्में देने के बाद अब किंग खान तीसरी फिल्म के साथ साल का अंत करने वाले हैं. फैंस भी शाहरुख की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच लगातार एक्टर अपनी फिल्म से जुड़े टीजर और गाने शेयर कर रहे हैं.

शाहरुख ने शेयर किया डंकी के दूसरे गाने का टीजर
वहीं, अब शाहरुख खान ने डंकी के दूसरे गाने ओ माही ओ माही का टीजर शेयर किया है. किंग खान ने टीजर शेयर करते हुए एक्स (ट्विटर) पोस्ट भी लिखा है. इस पोस्ट में एक्टर ने लिखा- सब पूछते हैं इसलिए बता रहा हूं कि डंकी का मतलब होता है अपनों से दूर रहना…और जब अपने पास हों तो बस लगता है कयामत तक उसके साथ ही रहें. ओ माही ओ माही…

आज ही सूरज डूबने से पहले इस गाने के महसूस करें. इसके साथ ही शाहरुख ने फिल्म और गाने की रिलीज डेट भी बता दी है.  ओ माही ओ माही जल्द ही रिलीज होने वाला है. वहीं, डंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरो में लगेगी.

गाने की बात करें तो, इसमें शाहरुख खान फुल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. वो रेगिस्तान के बीच में खड़े होकर अपना सिग्नेचर पोज दे रहे हैं. शाहरुख खान इस गाने में एक बार फिर अपना रोमांस का जादू दिखाने वाले हैं.

21 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म
फिल्म की बात करें तो, डंकी में शाहरुख खान के अलावा विक्की कौशल और तापसी पन्नु भी नजर आएंगी. फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. 21 दिसंबर को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »