Sehore: अगर में ‘पकड़ा गया तो मुझे मार देना, नहीं तो बाप कसम तुझे मार दूंगा,’ TI को धमकी देने वाले को एनकाउंटर में पुलिस ने मारी गोली

Madhya Pradesh Crime News:HN/ मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के दोराहा थाना इंचार्ज को गोली मारने की धमकी देने वाले और भोपाल के बुधवारा में 3 दिसंबर को टेंट कारोबारी को गोली मारने वाले नसीम बन्ने खां को क्राइम ब्रांच और तलैया पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर कर गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त में आए नसीं बन्ने खां को रात साढ़े तीन बजे रिकवरी के लिए ले जाया जा रहा था, इसी दौरान मनुअभान टेकरी पर उसने भागने का प्रयास किया.

भागने की कोशिश में नसीम ने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी. पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो नसीम के पैर में गोली लग गई. डीसीपी रियाज इकबाल के अनुसार आरोपी नसीम बन्ने खां को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है.

टीआई को वीडियो मैसेज के जरिए दी थी धमकी
अब से पांच दिन पहले भोपाल निवासी आरोपी नसीम पिता बन्ने खां ने दोराहा थाना प्रभारी राजेंद्र सिन्हा को वीडियो जारी कर धमकी दी थी. आरोपी युवक नसीम की कमर में रिवॉल्वर फंसी हुई थी. युवक वीडियो में कहता सुनाई दे रहा था, “थाना दोराहा, जिला सीहोर टीआई को हमारा सीधा चैलेंज. पकड़े गए तो गोली मार देना, नहीं तो मेरे बाप की कसम जिंदा रहा तो तुझे गोली जरूर मारूंगा. पूछ क्यों… तू पुलिसवाला है, हमारी शासन से कोई बुराई नहीं है. मगर तू हमारे छोटे भाइयों को परेशान कर रहा है. उनका कोई लेना-देना ही नहीं है. उस गरीब का तूने मोबाइल रख लिया. कैसे ऑटो चलाकर, मेहनत मजदूरी कर बेचारे पैसा कमाते हैं. रात-रातभर मेहनत करते हैं सोचना चाहिए.”

थाने में पहले से दर्ज है नसीम के खिलाफ मामला
दोराहा थाना प्रभारी राजेश सिन्हा के अनुसार जो युवक वीडियो में उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था, उसका नाम नसीम पिता बन्ने खां निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निशातपुरा भोपाल है. इसके खिलाफ 19 नवंबर को धारा 307 में एक मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी फरार चल रहा है. इधर धमकी देने के बाद दोराहा थाना पुलिस ने उस युवक के खिलाफ धारा 506, 94 के तहत मामला दर्ज किया. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »