क्या डायबिटीज की वजह से भी झड़ जाते हैं आपके बाल? क्या आपके भी मन में है कई सवाल, यहां है जवाब

Diabetes And Hair Fall:HN/ डायबिटीज की वजह से लाइफस्टाइल से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं. इसकी वजह से बाल झड़ने भी लगते हैं. डायबिटीज की वजह से होने वाली कुछ समस्याओं के चलते बाल झड़ (Hair Fall) सकते हैं. डायबिटीज में हाई ब्लड शुगर, इम्यून सिस्टम कमजोर और ब्लड सर्कुलेशन में प्रॉब्लम की वजह से हेयर फॉल हो सकता है. जर्नल ऑफ हेयर एंड स्कैल्प हेल्थ के मुताबिक, हर दिन 50 से 100 बाल झड़ना सामान्य हो सकता है. तनाव या प्रेगनेंसी में हार्मोनल चेंज होने से अत्यधिक बाल झड़ सकते हैं. यह सामान्य कारण की वजह से भी हो सकता है लेकिन ब्लड शुगर में कमी की वजह से बाल झड़ सकते हैं.
क्या डायबिटीज की वजह से झड़ सकते हैं बाल
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बालों का झड़ना टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज दोनों के लक्षण हो सकते हैं. इससे एलोपेसिया (Alopecia) भी हो सकता है, जिसमें सिर के बाल पूरी तरह झड़ जाते हैं. इसलिए लाइफस्टाइल और खानपान को लेकर सावधान रहना चाहिए.
डायबिटीज में बाल झड़ने के कारण
 
1. इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर
टाइप 1 डायबिटीज में ऑटो इम्यून डिसऑर्डर होने का खतरा बढ़ जाता है. जिसकी वजह से एलोपेसिया एरीटा होने का रिस्क हो सकता है. इसमें प्रतिरक्षा प्रणाली हेयर फोलिक्ल पर अटैक कर सकती है. जिससे स्कैल्प और शरीर के दूसरे हिस्सों के बाल झड़ने लगते हैं.
2. हाइपरग्लेसेमिया
हाइपरग्लेसेमिया यानी हाई ब्लड शुगर इंसुलिन की कमी, इंसुलिन प्रतिरोध या दोनों की वजह से हो सकता है. इसमें धीरे-धीरे माइक्रोवस्कुलर और मैक्रोवस्कुलर यानी छोटी-बड़ी वेसल्स को नुकसान पहुंचता है. इससे पैरों में रक्त वाहिकाओं को नुकसान होता है. इससे ब्लड फ्लो की कमी होती है और घुटनों के नीचे के बालों के रोम भी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं. इससे ऑक्सीजन और पोषक तत्वों के प्रवाह को रोकने का काम करता है, जिसकी वजह से हेयर फॉल हो सकता है.
3. हार्मोनल असंतुलन
डायबिटीज की वजह से थायराइड डिसऑर्डर हो जाते हैं. थायराइड हार्मोन लेवल में बाधा पड़ने से बाल भी प्रभावित हो जाते हैं. डायबिटीज के मरीजों में तनाव हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल भी हाई हो सकता है. इससे इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ता है और अतिरिक्त कोर्टिसोल हेयर फोलिक्ल को नुकसान कर हेयर फॉल के लिए जिम्मेदार हो सकता है.
डायबिटीज में बालों को झड़ने से कैसे रोकें
1. ब्लड शुगर को मैनेज कर बालों के झड़ने को रोका जा सकता है.
2. डॉक्टर की सलाह पर कुछ दवाईयां लेकर बालों के झड़ने से लोका जा सकता है.
3. योग और एक्सरसाइज से बाल झड़ना रोक सकते हैं.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »