MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल में कांग्रेस मजबूत, जानें इसपर क्या है BJP के फायरब्रांड मंत्री नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन

Madhya Pradesh Exit Poll 2023:HN/ मध्य प्रदेश के चुनाव नतीजों के लिए तो अभी एक दिन का इंतजार और करना होगा. 3 दिसंबर को मत पेटी खुलेंगी तभी पता चल सके का कि इसबार सत्ता का तख्त किसे मिलने वाला है. हालांकि मिजोरम में मतदान होने के बाद एग्जिट पोल आए जिनसे नतीजों का अंदाजा जरूर लग गया. एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में 113 से 137 सीटें कांग्रेस पार्टी के खाते में जाने का अनुमान है. यानी कांग्रेस बहुमत के जादूई आंकड़े के आस-पास नजर आ रही है.

BJP जीतेगी 165 सीट- नरोत्तम मिश्रा

वहीं सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की बात करें तो उसे एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में 88 से 112 सीटें मिलती दिख रही हैं. यानी बीजेपी बहुमत के आंकड़े से दूर छिटकती दिखाई दे रही है. हालांकि बीजेपी के फायरब्रांड नेता और मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन आंकड़ों से इतर राज्य में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने का दावा कर रहे हैं. एग्जिट पोल पर रिएक्शन मांगने पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी फिर से मध्य प्रदेश में सरकार बनाने वाले ही. इसी के साथ मिश्रा ने ये दावा भी कर दिया कि बीजेपी इसबार मध्य प्रदेश में 165 सीट जीतेगी.

कमलनाथ और दिग्जविजय पर प्रहार

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का काम सीधे राज्य की जनता तक गया है. एग्जिट पोल के रिएक्शन को लेकर अपनी सरकार की तारीफ करने के अलावा नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पार्टी और उनके कद्दावर नेताओं पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर झूठ की सरकार चलाने का आरोप लगाया. मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर भी तंज कसते हुए कहा कि वो जहां-जहां जाते हैं वहां कांग्रेस पार्टी चुनाव हार जाती है.

निर्दलीय और अन्य दलों पर भी नजर

बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आए एबीपी सीवोटर के एग्जिट पोल में निर्दलीयों अन्य दलों का रुतबा भी बढ़ता दिखाई दे रहा है. एग्जिट पोल में निर्दलीय और अन्य नेताओं को दो से आठ सीट मिलती दिख रही हैं. ऐसे में अगर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मामला फंसता हैं तो निर्दलीय और अन्य दलों के विजेता प्रत्याशी महत्वपूर्ण भूमिका में आ सकते हैं. हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »