Ranbir Kapoor Animal Review: एक्शन-कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है रणबीर कपूर की एनिमल, आखिर तक बरकरार रहेगी दिलचस्पी

Ranbir Kapoor Movie Animal Review:HN/ जब अर्जुन रेड्डी बनाने के बाद संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म को कईयों ने हद से ज्यादा वायलेंट बताया था, लेकिन निर्देशक ने उनपर पलटवार करते हुए कहा था कि अभी तो उन्होंने वायलेंट फिल्म बनाई ही नहीं हैं. जल्द ही वो एक फिल्म बनाएंगे जो सही मायने में वायलेंट होगी, रणबीर कपूर की एनिमल वही फिल्म है. ये फिल्म संदीप वांगा रेड्डी की ओर से अपने क्रिटिक को दिया गया जवाब है. फिल्म की शुरुआत में ही जब रणबीर का किरदार रश्मिका के किरदार को ये कहता नजर आता है कि तुम्हारा पेल्विक बड़ा है, बच्चे काफी हेल्दी होंगे तब अंदाजा लगा लिया था कि आगे के 3 घंटे 15 मिनट ये फिल्म सहनी/झेलनी पड़ेगी. क्योंकि इस फिल्म में वो सब कुछ देखने को मिलेगा, जिससे मेरी सोच बिलकुल मेल नहीं खाती. लेकिन फिल्म ने सरप्राइज कर दिया.

एनिमल फिल्म बुरी नहीं है. एक्शन को सहने योग्य बनाने के लिए फिल्म को कॉमेडी का तड़का लगाया गया है. साथ ही स्वादानुसार रोमांस भी इसमें शामिल किया गया है. इसलिए, आखिर तक दिलचस्पी बरकरार रहती हैं. लेकिन, संदीप वांगा रेड्डी की फिल्मों में महिला किरदारों को जिस तरह से दिखाया गया है, उससे आपत्ति है और हमेशा ही रहेगी.

कहानी

ये कहानी है बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के बेटे की. जी हां, क्योंकि फिल्म में लंबे समय तक रणबीर कपूर के किरदार के नाम का खुलासा ही नहीं होता. अपने बी जी और पिता के साथ के लिए तरसने वाले रणविजय (रणबीर कपूर) को बचपन में कभी उनका समय नहीं मिलता और बड़े होकर दोनों की सोच नहीं मिलती. अपने जानवर बेटे को काबू में लाने के लिए बलबीर उसे देश के बाहर भेज देते हैं, लेकिन फिर भी न उनका जुनून कम होता है न ही टशन.

पापा के जन्मदिन पर इंडिया आया हुआ रणविजय फिर एक बार उनसे झगड़ा कर अमेरिका चला जाता है. लेकिन, अमेरिका जाने से पहले वो उसे भैया बोलने वाली लड़की (रश्मिका मंदाना) की मंगनी तोड़कर उससे सुहागरात मनाकर शादी कर लेता है.

फिर एक बार रणविजय की जिंदगी में तूफान आता है. जब उसके पापा को कोई गोली मारता है. अपने दो बच्चे और बीवी के साथ शांति से अपनी गृहस्थी जीने वाला रणविजय फिर एक बार जानवर बन जाता है. अब आगे क्या होता है ये जानने के लिए आपको थिएटर में जाकर रणबीर कपूर की एनिमल देखनी होगी.

लेखन और निर्देशन

संदीप रेड्डी वांगा इस फिल्म के राइटर, डायरेक्टर और एडिटर हैं. ये उनकी तीसरी फिल्म है. अर्जुन रेड्डी उनकी पहली फिल्म थी और कबीर सिंह अर्जुन रेड्डी का हिंदी एडेप्टेशन थी. विजय देवरकोंडा (अर्जुन रेड्डी) और शाहिद कपूर(कबीर सिंह) को तो सुपरहिट फिल्में मिल गई थीं. एनिमल के साथ संदीप रेड्डी वांगा ने रणबीर कपूर को हिट का तोहफा दिया है.

ये फिल्म एक्शन से भरपूर है. शुरुआत से लेकर आखिर तक इसमें मारपीट और खून-खराबा है. संदीप रेड्डी ने इस फिल्म में कई ओरिजिनल फाइट सीन डायरेक्ट किए हैं. इन सीन में से उन्होंने कुछ फाइट सीन कोरियोग्राफ भी किए हैं. फिल्म में इस्तेमाल किए गए हथियार भी काफी नए हैं. हालाँकि, कहानी में कोई नयापन नहीं है, लेकिन अपने डायरेक्शन का कमाल दिखाते हुए संदीप रेड्डी हमें आखिरतक बांधे रखते हैं. लेकिन, सेकंड हाफ में कुछ जगह फिल्म थोड़ी स्लो हो जाती है. इससे एडिटिंग टेबल पर क्रिस्प किया जा सकता था.

अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के समय संदीप रेड्डी वांगा पर महिला किरदारों को ओब्जेक्टिफाय करने का इल्जाम लगाया गया था. इस फिल्म में गीतांजलि (रश्मिका) के किरदार को चंद स्ट्रांग लाइन देकर और अपने पति को थप्पड़ मारता हुआ दिखाकर संदीप रेड्डी एनिमल में महिला किरदार को स्ट्रांग दिखाने की कमजोर कोशिश करते हैं. लेकिन, मेरे मरने के बाद भी दूसरी शादी न करने की सलाह अपनी बीवी को देने वाले, सच्चाई के लिए अपनी बीवी को धोखा देने वाले उनके हीरो को वो कैसे जस्टिफाई करेंगे?

एक्टिंग

हमने रणबीर कपूर को रोमांटिक अंदाज में देखा है. अजब प्रेम की गजब कहानी में उनकी कॉमेडी को भी हमने खूब पसंद किया है. अब बतौर एक्शन हीरो भी रणबीर पूरी तरह से छा गए हैं. एनिमल के जरिए उन्होंने ये साबित कर दिया है कि वो एक्शन भी कमाल का कर सकते हैं. रणविजय के अंदर का जानवर रणबीर ने कुछ इस कदर पेश किया है कि कैच फ्रेम में उन्हें देखकर डर लगता है.

फिल्म संजू से रणबीर ने साबित किया था कि वो कोई भी चैलेंजिंग किरदार बखूबी निभा सकते हैं. अब एनिमल के साथ उन्होंने दिखा दिया है कि जब बात एक्टिंग की है, उनके लिए द स्काई इस लिमिट. रश्मिका और अनिल कपूर ने अपने किरदार को न्याय दिया है. बॉबी देओल और उपेंद्र लिमये दोनों का किरदार हमें सरप्राइज करता है.

म्यूजिक

फिल्म में इस्तेमाल किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक शुरुआत में कई जगह इतना लाउड है कि रश्मिका की आवाज ठीक से सुनाई नहीं देती और कई जगह ये म्यूजिक सिरदर्द बन जाता है. जिन्हें साउथ की एक्शन फिल्में देखना पसंद हैं वो ये फिल्म जरूर देखें, लेकिन अगर आप क्रिस्टोफर नोलन जैसी एक्शन फिल्म की उम्मीद कर रहे हैं तो ये फिल्म आपके लिए नहीं है. कमजोर दिल वालों के लिए इस फिल्म से दूर रहना ही बेहतर होगा.

फिल्म का नाम: एनिमल

निर्देशक का नाम: संदीप रेड्डी वांगा

कास्ट: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर, उपेंद्र लिमये

प्लेटफॉर्म: थिएटर

रेटिंग: 3 स्टार

मदन मित्रा की बगावत पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, अभिषेक बनर्जी को लेकर भी उठा दिया बड़ा सवाल

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी को बुधवार (15 जुलाई, 2026) को एक बार फिर से बड़ा झटका

Read More »

US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा फैसला, सरकार विरोधी प्रदर्शनकारी को दी फांसी

पश्चिम एशिया में अमेरिका के साथ एक बार फिर से बढ़ते संघर्ष और तनाव के बीच ईरान ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, लेकिन यह कार्रवाई

Read More »

पाकिस्तान में बिटकॉइन पर ‘फतवा’, क्रिप्टो कारोबार को बताया शरिया के खिलाफ

Pakistan Cryptocurrency: पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है.  देश के प्रमुख इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी ने एक फतवा जारी

Read More »

127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से दुनिया में छा गया, अब क्या कर रहे हैं ड्वेन लेवरॉक?

वनडे वर्ल्ड कप 2007 भारतीय टीम के लिए भले ही निराशाजनक रहा हो, लेकिन बरमूडा के क्रिकेटर ड्वेन लेवरॉक ने अपने एक हैरतअंगेज कैच से पूरी दुनिया

Read More »

Bihar Politics: JDU की नई लिस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या नीतीश कुमार की सियासत बदल रही है?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने सोमवार ( 13 जुलाई) को प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है. इस

Read More »

आमिर खान की तीसरी शादी पर सियासत तेज, JDU ने नितेश राणे पर बोला हमला

बॉलीवुड के दिग्गद अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर सियासी बयानबाजी हो रही है. महाराष्ट्र के मंत्री और बीजेपी नेता नितेश राणे ने

Read More »

धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में सिंघवी बोले- ‘आंख के बदले आंख पूरी दुनिया को अंधा कर देगी’

मध्य प्रदेश के धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है. मंगलवार (14 जुलाई) को मामले की सुनवाई के दौरान

Read More »

मोसाद का सीक्रेट ऑपरेशन! अहमदीनेजाद को तेहरान की सत्ता दिलाने की थी प्लानिंग, फिर कैसे पलट गया पूरा खेल?

इजरायल ने ईरान के पूर्व राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद को गुप्त रूप से अपना एसेट की तरह तैयार करने की लंबी योजना बनाई थी, ताकि अमेरिका-इजरायल

Read More »

होर्मुज में ईरानी हमले में भारतीय की मौत, भारत का सख्त संदेश- जहाजों को निशाना बनाना तुरंत बंद करो

होर्मुज स्ट्रेट में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों को लेकर भारत ने मंगलवार (14 जुलाई) को कड़ी निंदा की. भारत ने कहा कि ये हमले

Read More »