Bigg Boss 17: तहलका को हाथापाई करना पड़ा भारी, सलमान खान के शो से बाहर किए गए ‘तहलका’ सनी आर्या

Image Credit source: कलर्स टीवी

सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ के घर से ‘तहलका भाई’ यानी सनी आर्या बाहर हो गए हैं. अभिषेक कुमार के साथ हुए झगड़े के दौरान उन पर हाथ उठाने की वजह से सनी को बिग बॉस के घर से निष्कासित किया गया है. दरअसल सनी अक्सर बिग बॉस के घर में प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हुए पाए गए. घरवालों के प्रति उनके रवैये को लेकर बिग बॉस की तरफ उन्हें कई बार वार्निंग भी दी गई थी, लेकिन लगातार वार्निंग मिलने के बावजूद सनी में कोई सुधार नहीं आया और आखिरकार अभिषेक पर हाथ उठाने की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया.

दरअसल ईशा मालवीय और अरुण-तहलका के बीच हुए झगड़े में इन दोनों का आक्रामक रवैया देख, अभिषेक ये झगड़ा रोकने गए थे. लेकिन अभिषेक को बीच में आता हुआ देख अरुण और सनी का गुस्सा अभिषेक पर फूटा. दोनों अभिषेक को कई तरह की धमकियां देने लगे. तीनों में हुई बहस के बीच सनी ने अभिषेक का कॉलर पकड़ा और उनके साथ वो बदतमीजी करने लगे. घरवालों ने सनी की गिरफ्त से अभिषेक को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन सनी नहीं माने.

सलमान खान की गैरहाजिरी में करण जौहर बिग बॉस 17 के ‘वीकेंड का वार’ होस्ट कर रहे हैं. लेकिन सनी को बिग बॉस की तरफ से बाहर निकाला गया है या फिर करण ने उन्हें निष्कासित किया है, ये अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. आपको बता दें, बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 के होस्ट करण जौहर ने कई बार सलमान की जगह ‘वीकेंड का वार’ होस्ट किया है. बिग बॉस 17 का सीजन शुरू होने से पहले सबसे पहले टीवी9 ने आपको ये जानकारी दी थी कि अपने बीजी शूटिंग शेड्यूल के चलते इस सीजन सलमान बिग बॉस को कम वक्त देने वाले हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »