Exit Poll 2023: इन देशों में एग्जिट पोल पर है पूरी तरह से प्रतिबंध, न्यूज चैनल नहीं बता सकते चुनाव रिजल्ट का अनुमान

Exit Poll in Other Country:HN/ तेलंगाना में गुरुवार (30 नवंबर) को मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल का प्रसारण और प्रकाशन होने लगा. इन एग्जिट पोल के नतीजों के जरिये पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम) के चुनाव परिणामों की तस्वीर खींचने की कोशिश की जा रही है. राजनीतिक एक्सपर्ट इस पर समीक्षा कर रहे हैं.

कुछ साल पहले तक एग्जिट पोल के नतीजे चुनाव के दौरान ही आने लगते थे, लेकिन इससे नतीजे प्रभावित होने की कई शिकायतें मिलीं तो चुनाव आयोग ने इनके प्रसारण को लेकर काफी कड़े नियम बना दिए. चुनाव के दौरान इनके प्रसारण पर रोक लगा दी गई. अब वोटिंग खत्म होने के बाद ही इसका प्रसारण किया जा सकता है. पर दुनिया में कई देश ऐसे भी हैं जहां एग्जिट पोल का प्रसारण पूरी तरह से प्रतिबंधित है.

इन देशों में एग्जिट पोल को लेकर नियम 

यूरोप के 16 देशों में एग्जिट पोल की रिपोर्टिंग प्रतिबंधित है. ये प्रतिबंध वोटिंग डे 24 घंटे पहले से लेकर एक महीने पहले तक रहता हैं.

  • बुल्गारिया में भी एग्जिट पोल पर सख्ती है. यहां चुनाव के दिन एग्जिट पोल के नतीजे जारी करना गैरकानूनी है.
  • जर्मनी में मतदान से पहले एग्जिट पोल्स दिखाना गैरकानूनी है. इस तरह नियम तोड़कर इसका प्रसारण अवैध माना जाता है.
  • बात अमेरिका की करें तो अब यहां भी चुनाव के दौरान एग्जिट पोल पर रोक लागते हैं. हालांकि न्यूज चैनल और संस्थाएं ओपिनियन पोल्स कभी भी दिखा सकती हैं. एग्जिट पोल का प्रसारण मतदान पूरी तरह खत्म होने के बाद ही दिखाने का नियम है.
  • इसके अलावा इटली, स्लोवाकिया और लक्जमबर्ग में किसी भी तरह के ओपिनियन पोल या एग्जिट पोल को चुनाव से 7 दिन पहले प्रतिबंधित कर दिया जाता है. इस दौरान इनका प्रसार गैरकानूनी माना जाता है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »