MP Election 2023: MP के बाद राजस्थान और तेलंगाना पहुंचे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता, जयपुर की कमान जीतू पटवारी ने संभाली

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुानाव का मतदान 17 नवंबर को हआ. जिसके बाद अब मध्य प्रदेश के बीजेपी और कांग्रेस के नेता राजस्थान, तेलंगाना सहित कई इलाकों की ओर अपनी पार्टी का प्रचार करने निकल पड़े हैं. राजनीतिक दलों ने पार्टी के बड़े नेताओं की अलग-अलग स्थान पर ड्यूटी लगाई है. वे चुनाव प्रचार खत्म होने तक दूसरे प्रदेशों में अपनी पार्टी के प्रति मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश करेंगे.

मध्य प्रदेश में मतदान समाप्त होने के बाद अब उन प्रदेशों पर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के नेताओं की नजर है, जहां पर अभी मतदान होना बाकी है. इस बार पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, इसलिए बीजेपी और कांग्रेस के नेता चुनाव जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. मध्य प्रदेश में जैसे ही मतदान समाप्त हुआ, वैसे ही बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने दूसरे प्रदेशों की और कूच करना शुरू कर दिया.

तेलंगाना पहुंचे बीजेपी-कांग्रेस के दिग्गज नेता

कमलनाथ (Kamal Nath) सरकार में मंत्री रहे जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने जयपुर (Jaipur) में कमान संभाल रखी है. विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार (Mahesh Parmar) भी जयपुर में जीतू पटवारी के साथ कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं. महेश परमार ने बताया कि चुनाव प्रचार खत्म होने तक एमपी के कई नेता राजस्थान में कमान संभालेंगे. शिवराज (Shivraj Singh Chouhan) सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे मोहन यादव (Mohan Yadav) तेलंगाना (Telangana ) में बीजेपी का प्रचार प्रसार करने के लिए पहुंच गए हैं. इसके अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी खुद आम सभाओं को संबोधित करने के लिए राजस्थान जा रहे हैं.

तेलंगाना में लोकसभा चुनाव का पहला सेमीफाइनल

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित चुनावी राज्यों में इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सहित बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने बड़ी आमसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारी भी राज्यों के चुनाव के साथ शुरू कर दी है. इन विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है, इसलिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा सभी राज्यों में आगे रखकर चुनाव लड़ा है. दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी तूफानी आमसभा लेकर इस सेमीफाइनल में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कर दी है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »