फिलिस्तीन समस्या के मुद्दे पर पाक राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के बयान ने खड़ा कर दिया बखेड़ा, जानें क्या बोले

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने फिलिस्तीन की समस्या को लेकर देश की पूर्व निर्धारित नीति से हटते हुए ‘एक राष्ट्र समाधान’ की पेशकश कर विवाद खड़ा कर दिया है और कार्यवाहक सरकार ने उनके बयान से दूरी बनाते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है. राष्ट्रपति कार्यालय ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर एक राष्ट्र समाधान की वकालत करते हुए शुक्रवार को विवाद खड़ा कर दिया था. हालांकि, अल्वी के कार्यालय ने कुछ ही घंटों में बयान वापस ले लिया और नया बयान जारी किया.

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुरू में बयान जारी कर बताया था कि अल्वी ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के साथ टेलीफोन पर बातचीत में एक राष्ट्र के समाधान का सुझाव दिया है. अल्वी की फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से बातचीत का हवाला देते हुए विज्ञप्ति में कहा गया, ‘अगर इजरायल को द्विराष्ट्र का समाधान स्वीकार्य नहीं है तो एक-राष्ट्र का समाधान ही एकमात्र रास्ता है जहां यहूदी, मुस्लिम और बड़ी संख्या में ईसाई एक साथ रहते हुए समान राजनीतिक अधिकारों का लाभ उठा सकते हैं.’

क्या बोले विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी?
ज्यादातर समाचार चैनलों ने राष्ट्रपति का बयान चलाया. यही बयान सरकारी एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस ऑफ पाकिस्तान ने भी जारी किया. हालांकि, बाद में राष्ट्रपति कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति वापस ले ली और नया बयान जारी किया, जिसमें विवादित प्रस्ताव का कोई जिक्र नहीं था. मंगलवार (21 नवंबर) को कार्यवाहक विदेश मंत्री जलील अब्बास जिलानी ने कहा कि फिलिस्तीन के मुद्दे पर राष्ट्रपति का एक राष्ट्र समाधान इस बारे में देश के ऐतिहासिक और सैद्धांतिक रुख के अनुरूप नहीं है.

राष्ट्रपति कार्यालय ने वापस ले लिया बयान
जलील अब्बास जिलानी ने सीनेट में कहा कि प्रेस विज्ञप्ति जारी करने से पहले राष्ट्रपति कार्यालय ने उनके मंत्रालय से कोई जानकारी नहीं मांगी थी. जिलानी ने कहा कि बयान जारी होने के तुरंत बाद उनके मंत्रालय को स्पष्टीकरण जारी करना पड़ा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने फिलिस्तीन के मुद्दे के लिए हमेशा ही द्विराष्ट्र के समाधान का सुझाव दिया है. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »