बदलते मौसम के कारण अगर स्किन हो रही है रफ तो करें यह घरेलू उपाय, हर कोई पूछेगा चमकती त्वचा का राज

Weather Change Skin Tips:HN/ मौसम बदलने के साथ ही हमारी त्वचा पर बहुत असर पड़ता है. जब मौसम सर्द होने लगता है तो हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे हमारी त्वचा रूखी और सूखी हो जाती है. ड्राई स्किन से त्वचा पर खुजली, जलन और रूखापन महसूस होता है और स्किन पर चमक गायब हो जाती है. लेकिन कुछ घरेलू उपाय से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. कुछ चीजें ऐसी होती है जो त्वचा में नमी बनाए रखती हैं और त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करती हैं. आइए जानते हैं घरेलू उपाय से ड्राई स्किन की समस्या को दूर कर सकते हैं…

गुनगुने पानी से धोएं चेहरा 
सबसे पहले तो ठंड के मौसम में भी अपना चेहरा हमेशा गुनगुने पानी से ही धोएं. गर्म पानी से चेहरे की सफाई करने से त्वचा के रोम खुलते हैं और वह रूखी नहीं होती. रात को सोते समय एलोवेरा जेल लगाकर रखने से भी त्वचा मॉइश्चराइज्ड रहती है. साथ ही हफ्ते में दो बार बेसन और शहद से चेहरे पर फेस पैक लगाने से भी त्वचा स्वस्थ, खिली-खिली और मुलायम बनी रहती है. आप चाहती है कि अपना शरीर का त्वाच मुलायम रहे तो आप हल्का गुनगुना नहाने में प्रयोग कर सकती है.

कच्चा दूध और दही का प्रयोग
कच्चा दूध और दही का फेस मास्क त्वचा को गहराई से हाइड्रेट करता है. ये त्वचा में नेचुरल नमी भरता है जो कि मौसम बदलने से सूखी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इनमें विटामिन A और विटामिन B की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो स्किन के लिए बेहद जरूरी होते हैं. ये दाग-धब्बों, सूजन और झुर्रियों को कम करने में भी कारगर हैं. त्वचा की मृत कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाओं का निर्माण करते हैं जिससे त्वचा जवां दिखती है। इनके रोजाना इस्तेमाल से त्वचा स्वस्थ, ग्लोइंग और सॉफ्ट बनी रहती है.

तुलसी और हल्दी-चंदन का पेस्ट
तुलसी और हल्दी-चंदन का पेस्ट मौसमी परिवर्तनों से प्रभावित स्किन को मॉइश्चराइज करने के लिए बहुत फायदेमंद होता है. तुलसी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं. हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो स्किन को नरम और कोमल बनाता है. चंदन में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो स्किन इंफेक्शन से लड़ते हैं. इन दोनों का कॉम्बिनेशन स्किन के लिए वरदान साबित होता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »