Rajasthan Election 2023: ‘घमंडिया गठबंधन महिला विरोधी, जादूगर हार से बौखला गए’, राजस्थान में बोले पीएम मोदी, सनातन पर भी दिया बयान

Rajasthan Assembly Election 2023 News:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (20 नवंबर) को राजस्थान के पाली में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. यहां उन्होंने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस और उसके घमंडियां गठबंधन ने सनातन के लिए क्या-क्या नहीं कहा है. कांग्रेस और उसेक साथी सनातन को खत्म करने का ऐलान कर रहे हैं. सनातन को खत्म करने का मतलब है राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना, क्या आप ऐसा करने देंगे. क्या कांग्रेस के ये कारनामे चलने देंगे. क्या घमंडिया गठबंधन की ये करतूत मान्य करेंगे.”

पीएम मोदी ने हनुमान मंदिर में दलित समाज के पुजारी का जिक्र करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री पर भी हमला किया. उन्होंने कहा, “ऐसी पावन धरती पर कांग्रेस के संरक्षण में दलितों को निशाना बनाया जा रहा है. बिहार में घमंडिया गठबंधन के एक नेता, जो वहां के मुख्यमंत्री हैं ने दलित समाज के पूर्व मुख्यमंत्री के लिए ऐसी अभद्र भाषा बोली, जिसे कोई सामान्य नागरिक भी आम बोलचाल में नहीं बोलता, वैसी भाषा वह सदन में बोल रहे हैं. उन्होंने दलित का अपमान किया, लेकिन कांग्रेस ने इसकी निंदा तक नहीं की.”

बिहार के सीएम को भी घेरा

पीएम ने आगे कहा “दलितों के खिलाफ अत्याचार करने वालों को देखकर कांग्रेस पट्टी बांध लेती है. राजस्थान में भी ऐसा ही हुआ. जबसे महिलाओं को आरक्षण देने वाला कानून पारित हुआ है, तब से इन्होंने महिलाओं के खिलाफ अभद्र अभियान छेड़ दिया है. इन लोगों ने कैसी-कैसी आपत्तिजनक टिप्पणियां हमारी माताओं और बहनों के लिए किया है. बिहार के सीएम ने तो विधानसभा में हमारी माताओं के लिए घोर आपत्तिजनक भाषा का उपयोग किया है. यहां भी कांग्रेस चुप रही. यही कांग्रेस का असली चेहरा है.”

सीएम अशोक गहलोत पर भी साधा निशाना

मोदी ने महिलाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा, “महिला विरोधी कांग्रेस कभी महिलाओं का कल्याण नहीं कर सकती. कभी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती. कांग्रेस ने राजस्थान को महिलाओं के खिलाफ अपराध में नंबर-1 बना दिया है. यहां महिलाओं ने पुलिस थाने में जाकर जो शिकायत दर्ज कराई है, उसे यहां के सीएम फर्जी बताते हैं. यहां के सीएम महिलाओं को सर्टिफिकेट दे रहे हैं कि वे फर्जी मामले दर्ज करा रहीं हैं. ये महिलाओं का अपमान है या नहीं, ये महिलाओं का अपमान करने वाली सरकार राजस्थान से जानी चाहिए या नहीं जानी चाहिए.”

‘कांग्रेस के लिए परिवारवाद से महत्वपूर्ण कुछ नहीं’

पीएम मोदी ने आगे कहा, “आज हम एक विकसित राष्ट्र बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं. इसके लिए राजस्थान में विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार की जरूरत है. कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है. यह पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति के अलावा कुछ नहीं सोचती है. यह अपने एक परिवार के अलावा कुछ और नहीं सोचती” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »