गाजा के अस्पतालों में इजरायली सेना के घुसने पर तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगन को आया गुस्सा, बोले- धार्मिक किताबों ने आपको ये नहीं सिखाया..

Israel Hamas War:HN/ गाजा पर इजरायली हमले को लेकर तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने कहा है कि जिस तरीके से इजरायल नागरिकों को निशाना बना रहा है उसे पता होना चाहिए कि ये सब ‘तौरात’ में नहीं लिखा है. तौरात यहूदी धर्म में माने जाने वाले हिब्रू बाइबिल की पहली पांच किताबों का संकलन है. इस किताब को यहूदियों के अलावा ईसाई भी मानते हैं, हालांकि तौरात का जिक्र इस्लाम के धार्मिक किताब कुरान में भी किया गया है.

एर्दोगन ने कहा, “इबादतगाहों पर हमला किया गया, गिरजाघरों को निशाना बनाया गया, लेकिन अस्पतालों पर गोलीबारी करना, बच्चों को मौत के घाट उतारना तौराह में नहीं सिखाया जाता है. आप (इजरायल) ऐसा नहीं कर सकते हैं.” एर्दोगन का ये बयान तब आया है जब इजरायली सेना अल-शिफा अस्पताल में घुस चुकी है और अस्पताल में हमास के मुख्यालय को तलाशने का दावा कर रही है.

गाजा के हालात

फिलिस्तीनी समाचार एजेंसी वफा ने बताया कि दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में इमारतों पर इजरायली सेना के हमले में रात भर में 26 लोग मारे गए. इसके अलावा इजरायली सेना ने कहा कि वेस्ट बैंक की ओर हमले करने वाले कई ‘आंतकवादियों’ को मार गिराया है. इजरायल रक्षा बलों और शिन बेत सुरक्षा एजेंसी ने एक संयुक्त बयान में कहा कि वेस्ट बैंक के रात भर चले अभियान में मारे गए कई आतंकवादी हमारे सैनिकों और नागरिकों पर हमले की योजना बना रहे थे.

हमास प्रशासित गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 7 अक्टूबर को युद्ध की शुरुआत के बाद से गाजा में 12,000 लोग मारे गए हैं. मरने वालों में कम से कम 4,700 बच्चे और 3,000 महिलाएं शामिल हैं. हालांकि इजरायल ने इन आंकड़ो पर संदेह जताया है. इजरायल का कहना है कि इन आंकड़ो में नागरिक और ‘आंतकवादी’ में फर्क नहीं किया गया है. इसके साथ ही मरने वालों के आंकड़े में उन लोगों को भी जोड़ा गया है जिसमें फिलिस्तीन के रॉकेट हमले की वजह से गाजा के नागरिक मारे गए थे. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »