Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में पहली बार एक साथ नजर आएंगें Vicky Kaushal- Kiara Advani, जबरदस्त मस्ती के साथ खोलेंगे कईं राज

Koffee With Karan 8:HN/ करण जौहर का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टॉक शो ‘कॉफी विद करण का सीजन 8’ इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो के चार एपिसोड में कईँ फेमस सेलेब्स आइकॉनिक काउच पर बैठकर कईं शॉकिंग खुलासे कर चुके हैं. वहीं करण जौहर के शो के अपकमिंग एपिसोड में बी टाउन के दो फेमस स्टार्स बतौर गेस्ट नजर आएंगे. ये सेलेब्स कोई और नहीं बल्कि बेहद टैलेंटेड विक्की कौशल और कियारा आडवाणी हैं. दोनों पहली बार करण जौहर के शो में साथ नजर आएंगें.

‘कॉफी विद करण 8’ में साथ नजर आएंगें विक्की- कियारा
इंडिया टुडे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक विक्की कौशल और कियारा आडवाणी फेमस चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में पहली बार एक साथ शिरकत करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ने गुरुवार, 16 नवंबर को यशराज स्टूडियो में एपिसोड की शूटिंग भी कर ली है. बताया जा रहा है कि विक्की और कियारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी ने शूटिंग के दौरान खूब मस्ती की. ये भी खबरें हैं कि इस दौरान उसी बिल्डिंग में कैटरीना कैफ भी अपनी हालिया रिलीज फिल्म टाइगर 3 के प्रमोशन के लिए मौजूद थीं और वे अपने पति से मिलने भी पहुंची और कुछ समय साथ भी गुजारा.

विक्की और कियारा ने ‘गोविंदा नाम मेरा’ में किया था साथ काम
फिलहाल विक्की और कियारा आडवाणी के फैंस दोनों को करण जौहर के चैट शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें इससे पहले  विक्की और कियारा ने कॉमेडी थ्रिलर ‘गोविंदा नाम मेरा’ में स्क्रीन शेयर की थी. फिल्म में भूमि पेडनेकर ने भी अहम रोल प्ले किया था. इस मूवी को शशांक खेतान द्वारा निर्देशित किया गया था और ये 2022 में ओटीटी पर रिलीज हुई थी .

‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में ये सेलेब्स कर चुके हैं शिरकत
‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के अब तक चार एपिसोड टेलीकास्ट हो चुके हैं, पहले एपिसोड में दीपिका पादुरोण और रणवीर सिंह ने धमाल मचाया था. शो के दौरान दोनों की कैमिस्ट्री पर फैंस फिदा हो गए थे. इतना ही नहीं ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में पहली बार दीपिका और रणवीर की शादी की वीडियो भी दिखाई गई थी. वहीं इसके बाद देओल ब्रदर्स ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ में पहुंचे थे. सनी और बॉबी ने भी कईं खुलासे किए थे. तीसरे एपिसोड में अनन्या पांडे और सारा अली खान ने शिरकत की थी. दोनों ने अपनी लव लाइफ को लेकर चौंकने वाली बातें बताई थी. वहीं सीजन के चौथे एपिसोड में आलिया भट्ट ने अपनी ननद करीना कपूर संग शिरकत की. इस दौरान दोनों ने कईं सीक्रेट रिवील किए और अपने बच्चों व पति को लेकर भी बात की.

बता दें कि ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »