‘लंका जला देंगे’ से प्रॉब्लम है ‘लोगों को, लेकिन ‘Gully Boy’ के गाने से नहीं…’, Adipurush विवाद पर बोले Manoj Muntashir

Manoj Muntashir On Gully Boy Lyrics:HN/ साल 2020 में 65वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में  फिल्म केसरी’ का गाना ‘तेरी मिट्टी में’ बेस्ट सॉन्ग की कैटगरी में नॉमिनेट हुआ था. इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा था. लेकिन इस कैटेगिरी में अवॉर्ड ‘गली बॉय’ के गाने ‘अपना टाइम आएगा’ को मिला था जिसके लिरिक्स डिवाइन और अंकित तिवारी ने लिखे थे.

स्क्रिप्ट राइटर और लिरिसिस्ट मनोज मुंतशिर ने रैप गानों को लेकर बात की है और ‘तेरी मिट्टी’ समेत ‘आदिपुरुष’ के डायलॉग्स से इसकी तुलना की है. फिल्मफेयर अवॉर्ड को लेकर द लल्लनटॉप से बात करते हुए मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘अगर आप उस अवॉर्ड सेरेमनी के नॉमिनेशन्स देखें, तो एक के बाद एक कुछ शानदार गाने थे. लेकिन आपने उस गाने को अवॉर्ड दिया जो कहीं से भी गीतकार होने के नाते जो एक पैमाइश जो होती है, उसपर खरा नहीं उतरता.’

रैप गानों को लेकर कही यह बात
मुंतशिर ने आगे कहा, ‘आज तक मैं रैप गानों को एक ऑडियंस के तौर पर कबूल नहीं कर पाया हूं. मुझे रैप से कोई शिकायत नहीं है. मैंने गली बॉय के गाने सुने हैं, वे अच्छे हैं. लेकिन लोगों को मेरे ‘लंका जला देंगे’ जैसे डायलॉग्स से दिक्कत है और उन्हें ‘नंगा ही तो आया था घंटा लेकर जाएगा’ से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे लगता है कि दोनों गलत हैं. आर्ट में पार्लियमेंट्री लैंग्वेज का इस्तेमाल करने का हक किसी को नहीं है. यह गलत है. अपने आप को बेहतर तरीके से एक्सप्रेस करें.’

आदिपुरुष के डायलॉग्स पर मचा था विवाद
बता दें कि इसी साल रामायण पर बेस्ड फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज हुई थी जिसके डायलॉग्स मनोज मुंतशिर ने लिखे थे. फिल्म में हनुमान और रावण के डायलॉग्स को लेकर काफी विवाद पैदा हो गया था. लोगों ने कैरेक्टर्स की लैंग्वेज को लेकर काफी विरोध किया था जिसके बाद मेकर्स को फिल्म के डायलॉग्स बदलने पड़े थे. ‘आदिपुरुष’ में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान लीड किरदार अदा करते दिखाई दिए थे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »