‘जादूगर को राजस्थान की जनता 3 दिसंबर को राजस्थान से करेगी छूमंतर’, पीएम मोदी ने राजस्थान सीएम अशोक गहलोत पर कसा तंज

PM Modi in Rajasthan:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राजस्थान की जनता 3 दिसंबर को कांग्रेस और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को छूमंतर करने वाली है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने राजस्थान में जो वादें किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए पार्टी जी-जान लगा देगी. पीएम मोदी ने राजस्थान चुनाव के मद्देनजर राज्य के भरतपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया. राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी.

पीएम मोदी ने  लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अबसे ठीक एक हफ्ते बाद राजस्थान में वोटिंग होगी. लोग बीजेपी सरकार को लाने के लिए पुकार रहे हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग यहां खुद को जादूगर कहते हैं. अब उन्हें राजस्थान की जनता कह रही है कि 3 दिसंबर कांग्रेस छूमंतर. अशोक गहलोत के पिता जादूगर थे और उन्होंने उनसे जादू सीखा था. कुछ वक्त तक उन्होंने इस पेशे को अपनाया भी था.

जनता को मिली पीएम मोदी की गारंटी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में वादा किया है कि वह राजस्थान को देश का अग्रणी राज्य बनाएगी. भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जाएगा. बहनों-बेटियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान में बीजेपी ने जो वादे किए हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम जी-जान लगा देंगे. आपसे किए गए ये वादे जरूर पूरे होंगे ये मोदी की भी गारंटी है.

पीएम ने दंगों और पत्थरबाजी को लेकर राज्य सरकार को घेरा

राजस्थान में हो रहे अपराधों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कांग्रेस सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि एक तरफ भारत दुनिया में अग्रणी बन रहा है. दूसरी तरफ कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों में अग्रणी बना दिया है. इसलिए राजस्थान कह रहा है – जादूगर जी कोनी मिले वोट जी.

उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में यहां बहनों-बेटियों, दलितों और वंचितों के साथ सबसे ज्यादा अपराध और जुल्म हुआ. होली, रामनवमी या हनुमान जयंती हो, कोई भी त्योहार लोग शांति से नहीं मना पाए हैं. दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस जहां जहां आती है, वहां-वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं. कांग्रेस के लिए तुष्टिकरण ही सबकुछ है. कांग्रेस तुष्टिकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, चाहे इसके लिए आपका जीवन तक दांव पर क्यों न लगाना पड़े.

‘डूब मरो कांग्रेस के लोगों’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान की महिलाओं के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है. जो मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती हैं. क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकता है? क्या ऐसे मुख्यमंत्री को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है?

उन्होंने कहा कि महिलाओं को लेकर कांग्रेस की सोच कितनी गिरी हुई है, ये कांग्रेस के एक मंत्री के बयान से भी पता चलता है. महिला अत्याचार और उस मंत्री ने कहा कि ये इसलिए हो रहा है क्योंकि राजस्थान मर्दों के प्रदेश है. डूब मरो कांग्रेस के लोगों, क्या भाषा बोलते हो आप.

दलितों की नियुक्ति भी कांग्रेस को पंसद नहीं आई: पीएम मोदी

दलितों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए पीएम ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विरोधी है. अभी हाल ही में देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला, उनका नाम है हीरालाल सामरिया जी. वे राजस्थान के ही रहने वाले हैं. लेकिन कांग्रेस को एक प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई. कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर पहुंचते हुए देख ही नहीं सकती.

लाल डायरी में बेटे ने कबूला- पापा की सरकार नहीं होगी रिपीट

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के काले कारनामों की लाल डायरी के पन्ने खुलने लगे हैं. लाल डायरी के 4 पन्ने, 40 पन्नों से कम नहीं है. कुछ लोग कहते हैं, लाल डायरी में एक बेटे का भी कबूलनामा भी है. बेटा खुद कह रहा है कि पापा की सरकार रिपीट नहीं होगी. उन्होंने कहा कि इस लाल डायरी के जो पन्ने बाहर आए हैं, उनमें लिखा है कि जादूगर सरकार ने कैसे राजस्थान को खनन माफिया के हवाले कर दिया. हाईन्यूज़ !

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर BCCI का पहला बयान, दूसरे टी20 से पहले कोच-कप्तान को लेकर कही बड़ी बात

15 साल के वैभव सूर्यवंशी कब टीम इंडिया के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे? खासतौर पर संजू सैमसन की नाकामी के कारण वैभव को डेब्यू

Read More »

‘मातृभूमि’ पर CBFC विवाद की खबरें निकलीं फर्जी, सलमान खान फिल्म्स ने जारी की सफाई

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को लेकर लंबे वक्त से चर्चाओं का बाजार गर्म है. अपने ऐलान

Read More »

तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर हाई कोर्ट पहुंचीं प्रीति जिंटा, अदालत ने सुनाया बड़ा फैसला

Preity Zinta Moves Bombay High Court: बॉलीवुड की ‘डिंपल गर्ल’ यानी प्रीति जिंटा ने हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. ये कदम

Read More »

पूजा पाल का सपा पर बड़ा हमला, बोलीं- जनता की भलाई नहीं देख पा रही समाजवादी पार्टी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तर प्रदेश दौरे पर पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा

Read More »

राम मंदिर चंदा चोरी केस पर बृजभूषण सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- ‘4 साल पहले ही किया था आगाह’

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में चढ़ाव चोरी मामले में बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. जिसमें उन्होंने कहा,” मुझे

Read More »

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के प्रदर्शन में पहुंचीं महुआ मोइत्रा, जंतर-मंतर से केंद्र पर बोला हमला

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा शुक्रवार को जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल हुईं. उन्होंने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के समर्थन में अपनी

Read More »

ममता बनर्जी को बड़ा झटका! बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. उनकी करीबी मानी जाने वाली और बंगाल TMC

Read More »

ट्रेड डील के लिए अमेरिका की बढ़ी बेचैनी! ट्रंप की भारत यात्रा और दोस्ती का हवाला दे रहे सर्जियो गोर

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट लगभग पूरा होने वाला है, बस आखिरी 1 या 2 प्रतिशत कानूनी टेक्स्ट

Read More »