MP Election 2023: MP में यूरिया संकट पर प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, बोलीं- ‘बोरे पर माननीय की फोटो…

MP News: मध्य प्रदेश में यूरिया संकट को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस (Congress) की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का नाम लिए बिना आरोप लगाया है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो होने के चलते चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है. आखिर क्यों लगाई गई फोटो? यूरिया पर भी प्रचार ज़रूरी था? दरअसल, राज्य के कई इलाकों में यूरिया का गंभीर संकट बना हुआ है.  राज्य भर से खबरें आ रही हैं कि किसान सरकारी गोदाम में सुबह से लाइन लगाकर यूरिया हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश में यूरिया संकट की एक बड़ी वजह निर्वाचन आयोग का वह आदेश भी है, जिसमें उसने प्रधानमंत्री की फोटो लगी यूरिया की बोरियों के वितरण पर रोक लगा दी गई है. अब इसी मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा “मध्य प्रदेश में किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है. लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. जो यूरिया स्टॉक में है, वो भी बंट नहीं रहा है. इसकी एक वजह यह भी है कि यूरिया के बोरे पर “माननीय” की फोटो होने के चलते चुनाव आयोग ने इसके वितरण पर रोक लगा दी है. आखिर क्यों लगाई गई फोटो? यूरिया पर भी प्रचार जरूरी था?”

कमलनाथ ने सीएम  शिवराज पर लगाया आरोप

 

प्रियंका गांधी ने आगे एक शेर ”हुज़ूर का शौक सलामत रहे शहर हैं और बहुत”, का जिक्र करते हुए लिखा कि, जब तक चुनाव खत्म होगा, गेहूं बोने का सीजन बीत चुका होगा. क्या देश की राजनीति की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि खेती चौपट होने की कीमत पर भी कुछ नेताओं का चेहरा चमकाने का शौक पूरा किया जाएगा. वहीं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख कमलनाथ ने भी यूरिया संकट के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर सीधा आरोप लगाया है.

प्रदेश में खाद का संकट अपने चरम पर- कमललाथ

कमलनाथ ने सोशल मीडिया  प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, प्रदेश में खाद का संकट अपने चरम पर है. पुरुषों के साथ महिलाओं को भी रात-रात भर खाद की बोरी हासिल करने के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है. यही 18 साल का सीएम शिवराज का मॉडल है, जिसमें किसानों को ना खाद मिलती है, न बीज मिलता है, ना फसल का सही दाम मिलता है और अगर वह अपनी मांगों को लेकर सामने आते हैं, तो उन्हें मंदसौर गोलीकांड मिलता है.

कमलनाथ ने आगे लिखा कि मध्य प्रदेश में हर साल जब-जब किसान को खाद की आवश्यकता पड़ती है, तब-तब इस तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं. इसका मतलब संकट सिर्फ खाद का नहीं है, बल्कि शिवराज सरकार की नीयत का है. मध्य प्रदेश की जनता को सच्चाई को समझना चाहिए और ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने में तेजी दिखानी चाहिए, जो जानबूझकर किसानों को परेशान करती है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »