MP Elections 2023: ‘दाम कितने भी बढ़ें फिर भी 450 रुपये में ही मिलेगा सिलेंडर’, अमित शाह का मध्य प्रदेश से वादा

MP Elections 2023:HN/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने मध्य प्रदेश के इंदौर  (Indore) में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित किया है. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की चुनावी घोषणा पत्र की बातों को दोहराया और साथ ही कहा कि अगर राज्य में दोबारा बीजेपी सरकार बनती है तो घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपये में उपलब्ध कराए जाएंगे.

अमित शाह ने रैली में बीजेपी के काम को गिनाते हुए कहा, ”जल जीवन मिशन में 65 लाख परिवारों को जल देने का काम किया है. आय़ुष्मान योजना के तहत 3.70 लाख लोगों का पांच लाख तक का मुफ्त इलाज कराया. अब कमल फूल की दोबारा सरकार बना दो तो 5 लाख की जगह 10 लाख का इलाज मुफ्त में होगा. 80 लाख गरीबों का शौचालय बनाया. 5 करोड़ गरीबों को हर महीने 5 किलोग्राम अनाज दिया है. अब मोदी जी ने घोषणा की है कि 2024 में बीजेपी की सरकार बनी तो अगले पांच साल फिर अनाज मुफ्त मिलना शुरू हो जाएगा.”

दाम बढ़ने पर भी 450 रुपये में मिलेगा सिलेंडर- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री ने आगे कहा, ”82 लाख बहनों को उज्ज्वला योजना का लाभ पहुंचाया. बीच में गैस के दाम  बढ़ गए. कमलनाथ जी नाटक करने लगे. अगर बीजेपी की सरकार दोबारा आती है तो गैस के दाम चाहे कितने भी हों, 450 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा. 36 लाख लोगों से हमने डीबीटी से आवास बनाए.” अमित शाह ने इस दौरान पूछा कि सभी को कोरोना का दो टीका लग गया है न. किसी को पैसा तो नहीं देना पड़ा है न. शाह ने कहा, ”मोदी सरकार ने सभी को मुफ्त में टीका लगवाया है. मोदी जी ने 200 करोड़ टीके लगवा कर लोगों को कोरोना से सुरक्षित करने का काम किया है.” बता दें कि बीजेपी ने शनिवार को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है जिसमें कई वादे किए गए हैं. मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है जबकि 3 दिसंबर को मतगणना होगी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »