Paracetamol Side Effects: हल्के बुखार और सिरदर्द में भी खा लेते हैं पैरासिटामोल, हो जाइए सावधान, वरना…

तबीयत खराब होने पर हम सभी की आदत होती है कि एक पैरासिटामोल निकालकर खा लेते हैं. हल्के बुखार-जुकाम और दर्द में हम खुद ही अपने डॉक्टर बन जाते हैं और बिना किसी मेडिकल सलाह के ओवर द काउंटर मेडिसिन लेने लगते हैं. जिसमें सबसे ज्यादा इस्तेमाल पैरासिटामोल का होता है लेकिन क्या आप जानते हैं ज्यादा पैरासिटामोल खाने के क्या-क्या नुकसान (Paracetamol Overdose Complications) हो सकते हैं. अगर नहीं तो यहां जानिए…
क्या कहते हैं डॉक्टर
डॉक्टरों का कहना है कि हर छोटी-छोटी समस्या में बिना डॉक्टर की सलाह के पैरासिटामोल लेना सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. वैसे तो पैरासिटामोल नुकसानदायक नहीं है लेकिन कई बार यह किडनी और लिवर से संबंधित खतरे को भी बढ़ा सकता है. मेडिकल रिपोर्ट्स में पता चलता है कि दुनियाभर में किसी दवा की अगर सबसे ज्यादा ओवरडोज ली जाती है तो वो पैरासिटामोल है. इसे ज्यादा लेने से लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है. लिवर फेलियर जैसी समस्याएं भी देखने को मिलती हैं. यही कारण है कि साल 2021 में पैरासिटामोल के ओवरडोज से इंग्लैंड और वेल्स में 227 लोगों की मौत हो गई थी.
ज्यादा मात्रा पैरासिटीमोल लेने से बचें
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सामान्य लेवल पर बुखार या सिरदर्द होने पर ज्यादातर लोगों के लिए 24 घंटे के अंदर 2000mg तक की डोज सेफ माना जाता है लेकिन कई बार इसे लिक्विड फॉर्म में लेते समय डोज का ध्यान नहीं रखा जाता, जिससे नुकसान होने का जोखिम रहता है. अगर कोई नियमित अंतराल पर पैरासिटामोल लेता है तो उसे अलर्ट रहने की जरूरत है. क्योंकि इसकी खुराक ज्यादा होने से नुकसान हो सकता है.
पैरासिटामोल ओवरडोज के नुकसान
  • पैरासिटामोल के ओवरडोज के लक्षण नजर आए ही ऐसा जरूरी नहीं. हालांकि, कुछ लोगों को उल्टी या मतली जैसी समस्या हो सकती है.
  • दाहिनी ओर पसलियों के नीचे लीवर के पास दर्द हो सकता है.
  • मानसिक भ्रम और भटकाव यानी एन्सेफैलोपैथी हो सकती है.
  • पेशाब में कमी की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.
  • लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है
  • ब्लड में एसिड बनने से सांस तेज हो सकती है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »