ICC World Cup 2023 Semifinal: भारत के सेमीफाइनल मैच की टिकट्स कैसे और कितने में खरीद सकेंगे आप? एक क्लिक में जानें

World Cup 2023 Semi Final Tickets:HN/ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है. उसके पास 16 पॉइंट्स हैं. उसका सेमीफाइनल में नंबर 4 पर रहने वाली टीम से मुकाबला होगा. टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल के लिए टिकट्स फैंस ऑनलाइन खरीद सकेंगे. लेकिन इसके लिए मोटी रकम चुकानी होगी.

कैसे खरीद सकेंगे सेमीफाइनल मैच के टिकट्स –

भारत का सेमीफाइनल मैच संभवत: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए बुकमायशो वेबसाइट के जरिए टिकट खरीदे जा सकते हैं. लेकिन इसके लिए फैंस के 5000 रुपए चुकाने होंगे. अहम बात यह है कि फिलहाल इस वेबसाइट पर सभी टिकट्स सोल्ड आउट दिख रहे हैं.

तीन लाख रुपए के करीब में मिल रही सेमीफाइनल की एक टिकट –

बिजनेस स्टैंडर्ड पर छपी एक खबर के मुताबिक एक वेबसाइट सेमीफाइनल के टिकट को करीब 3 लाख रुपए में बेच रही है. यह टिकट सुनील गावस्कर पवेलियन के ‘के रो’ में मिल रही है. इसका दाम 2,24,529 रुपए दिखा रहा है. वहीं कुछ टिकट्स करीब एक लाख और साढ हजार रुपए में बिक रही हैं.

कब और कहां खेले जाएंगे सेमीफाइनल मैच –

विश्व कप 2023 का पहला सेमीफाइनल मैच 15 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. इन दोनों मैचों के बाद 19 नवंबर को फाइनल मैच आयोजित होगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.

बता दें कि भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. दक्षिण अफ्रीका की टीम पॉइंट्स टेबल में फिलहाल दूसरे नंबर पर है. उसने 8 में से 6 मैच जीते हैं. उसके पास 12 पॉइंट्स हैं. ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल तीसरे नंबर पर है. उसके पास भी 12 पॉइंट्स हैं. लेकिन वह नेट रन रेट के मामले में दक्षिण अफ्रीका से थोड़ा पीछे है. हाईन्यूज़ !

जयपुर वार्ड 101 में सियासी बवाल: कांग्रेस प्रत्याशी पहले जीता, फिर हार घोषित; खाचरियावास के गंभीर आरोप

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के बीच कांग्रेस ने बीजेपी पर परिणामों में हेरफेर का आरोप लगाया है. जयपुर के भवानी निकेतन कॉलेज

Read More »

दिल्ली में गणपति उत्सव का भव्य आगाज, पंडालों में दिखेगा आस्था संग टेक्नोलॉजी का अनोखा रंग

गणेश चतुर्थी के साथ सोमवार (14 सितंबर) से दिल्ली में गणपति उत्सव का रंग और गहरा हो गया है. राजधानी के अलग-अलग इलाकों में भव्य

Read More »

ईरान-UAE की दुश्मनी होगी खत्म? पेजेशकियन से मिले अबू धाबी के क्राउन प्रिंस, मुलाकात के मायने बड़े

भारत में संपन्न हुए ब्रिक्स समिट 2026 के दौरान ईरान और संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के बीच कूटनीतिक संपर्क की एक अहम तस्वीर सामने

Read More »

होर्मुज पर आज होने वाली बैठक ईरान ने क्यों टाली? सऊदी की अपील के बाद बदला फैसला

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि सऊदी अरब ने ओमान में सोमवार (14 सितंबर) को होने वाली तेहरान और खाड़ी देशों की

Read More »

BRICS में PM मोदी की दो टूक: टेक्नोलॉजी को हथियार न बनाएं, चीन के AI प्लान पर भी नजर

नई दिल्ली में 12-13 सितंबर 2026 को हुए 18वें BRICS समिट में टेक्नोलॉजी इस बार सबसे बड़ा मुद्दा बन गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चेतावनी देते हुए

Read More »

नेपाल हादसे के बाद हिमालय रिपोर्ट की चेतावनी, भारत पर मंडरा रहा बड़ा खतरा!

हिमालय को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसे तय समय से पहले जारी करना पड़ा. पूरी रिपोर्ट अक्टूबर में आने वाली थी लेकिन

Read More »

रणबाली का टीजर आउट: योद्धा अवतार में छाए विजय देवरकोंडा, रश्मिका मंदाना संग दिखा दमदार अंदाज

विजय देवरकोंडा की मच अवेटेड फिल्म रणबाली का टीजर आ गया है जो बेहद दमदार और रोंगटे खड़े करने वाला है. ढाई मिनट के इस

Read More »

इंदौर में अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, एडिशनल DCP से धक्का-मुक्की

इंदौर के साउथ तोड़ा इलाके में बुधवार (9 सितंबर) को नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कार्रवाई का विरोध कर

Read More »

सीहोर में क्लोरीन गैस लीक से हड़कंप, पानी फिल्टर प्लांट के 4 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से क्लोरिन गैस लीक होने का मामला सामने आया है. गैस रिसाव के कारण  लसुड़िया खास गाव और उसके आसपास

Read More »

CJI की फटकार के बाद पुलिस का पलटवार, अक्षत मामले में CJP के दावों को बताया गलत

ग्रेटर नोएडा में गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र अक्षत त्रिपाठी को सीजेपी प्रदर्शन में शामिल होने के मामले में नोटिस जारी किए जाने के मामले

Read More »