IND vs AUS: वर्ल्ड कप के बीच चमकी भुवनेश्वर की किस्मत, टीम इंडिया में होगी वापसी

Bhuvneshwar Kumar:HN/ भारतीय टीम इंन दिनों घरेलू सरज़मीं पर खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में व्यस्त है. विश्व कप के तुरंत बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी. इस सीरीज़ में टीम के तमाम सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया जाना तय है, जिसमें तेज़ गेंदबाज़ भी शामिल होंगे. ऐसे में मेन इन ब्लू एक बार फिर अनुभवी पेसर भुवनेश्वर कुमार को वापसी का मौका दे सकती है.

सीनियर गेंदबाज़ों की गैरमौजदगी में भुवी टीम इंडिया के पेस अटैक को लीड कर सकते हैं. भुवनेश्वर बीते करीब एक साल भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज़ उनके लिए बड़ी लाइफलाइन साबित हो सकती है.

बीसीसीआई के अधिकारी ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ से बात करते हुए बताया, “चयनकर्ता सीनियर गेंदबाज़ों को रेस्ट दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में हमें भुवनेश्वर कुमार जैसे अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ की ज़रूरत होगी. उन्हें दोबारा बुलाया जा सकता है.”

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया कमाल

हाल ही में खेली गई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भुवनेश्वर कुमार ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने 7 मैचों में 9.31 की शानदार औसत से 16 विकेट चटकाए, जिसमें एक फाइफर भी शामिल रहा. इस दौरान उन्होंने 5.84 की इकॉनमी से रन खर्चे. ऐसे में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का प्रदर्शन भी भुवनेश्वर के लिए लाइफलाइन साबित हो सकता है.

भारत के लिए पिछले साल नवंबर में खेला था आखिरी मुकाबला

बता दें कि भुवनेश्वर कुमार 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया रहे थे. फिर उन्होंने भारत के लिए नवंबर, 2022 में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज़ खेली थी. लेकिन इसके बाद से वो टीम में अपनी जगह नहीं बना सके. भुवनेश्वर भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं. उन्होंने अब तक 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में उन्होंने 63, वनडे में 141 और टी20 आई में 90 विकेट चटकाए हैं. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »