PM Modi Speech in MP: ‘कांग्रेस वाले परेशान हो गए हैं कि…’, पीएम मोदी मध्य प्रदेश में क्या कुछ बोले?

PM Modi Speech:HN/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर बुधवार (8 नवंबर) को हमला करते हुए कहा कि इन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों के लिए कुछ नहीं किया.

पीएम मोदी ने गुना में कहा, ”आज मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं. एक इंजन केंद्र का और एक इंजन बीजेपी की राज्य सरकार का मतलब एमपी का तेजी से डबल विकास.”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में विकास का जो मॉडल विकसित किया था वो था लापता मॉडल था. इसमें बिजली, सड़क, पानी और रोजगार लापता था.

पीएम मोदी क्या बोले?
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस वाले परेशान हो गए हैं कि मोदी ने अब 5 वर्ष तक गरीबों के लिए मुफ्त अनाज देने की घोषणा क्यों कर दी है. इन्होंने घोषणा की है कि अब ये चुनाव आयोग जाएंगे. वहां जाकर मोदी के खिलाफ शिकायत करके मुकदमा दर्ज कराएंगे.आप बताइए मुझे कांग्रेस की इन हरकतों से डरना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा कि जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तो उस समय देश में मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ 2 फैक्ट्रियां थी, लेकिन आज देश में मोबाइल फोन बनाने वाली 200 फैक्ट्रियां हैं. आज भारत हजारों करोड़ के मोबाइल देश में बनाता है और बाहर भी भेजता है.

2014 का किया जिक्र
पीएम मोदी ने दावा किया कि 2014 से पहले कांग्रेस सरकार किसानों से गेंहू, दलहन और तिलहन की बहुत कम खरीद करती थी. खरीद में देरी भी करती थी.एक तरफ गोदाम में पड़े पड़े अनाज सड़ जाता था.

उन्होंने आगे कहा कि दूसरी तरफ भुखमरी बेतहाशा भारत के गरीबों को परेशान कर रही थी. कांग्रेस के पास इस स्थिति से निपटने का कोई विजन नहीं था.

नीतीश कुमार पर क्या बोले?
पीएम मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना कहा कि कल आपने अखबार और टीवी पर एक घटना देखी होगी.

उन्होंने कहा, ”I.N.D.I.A के एक बहुत बड़े नेता जो इनका झंडा लेकर घूम रहे हैं, उस नेता ने विधानसभा में माताओं-बहनों की उपस्थिति में ऐसी भद्दी भाषा में बातें की जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती. शर्म भी नहीं आई उनको.” हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »