MP News: सीएम शिवराज के मंत्री ने तय समय पर नहीं बुला पाए महापंचायत, PACS कर्मचारियों ने दी आंदोलन की धमकी

MP News:HN/ मध्य प्रदेश में पैक्स सहकारी समितियों (Co-operative Society) में कार्यरत लगभग 55000 कर्मचारियों ने 16 अगस्त को हड़ताल शुरू की थी. सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया (Arvind Bhadoriya) द्वारा 12 सितंबर को कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि उनकी भी महापंचायत बुलाकर मानदेय बढ़ाया जाएगा, हड़ताल स्थगित कर दी जाए. मंत्रीजी के आश्वासन के बाद पैक्स कर्मचारियों ने हड़ताल स्थगित कर दी थी, लेकिन अब तक पैक्स कर्मचारियों की महापंचायत नहीं बुलाई गई है, जबकि दो बार तारीख भी निर्धारित हो चुकी थी.

पैक्स कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मिश्रा, मप्र सहकारी संस्थाएं कर्मचारी संघ अध्यक्ष सजेन्द्र सिंह खिंची, प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता समिति बीएस चौहान, प्रदेश अध्यक्ष प्राथमिक सहकारी समिति कर्मचारी संघ के रामचंद्र शर्मा ने बताया कि संगठन द्वारा 16 अगस्त से काम बंद हड़ताल की जा रही थी. प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 15 सितंबर को पैक्स कर्मचारियों की महापंचायत का आयोजन किया गया है. इसमें वेतनमान का लाभ दिया जाएंगा.

हमें भ्रम में रख रहे- पैक्स कर्मचारी
बाद में इस तारीख को आगे बढ़ाते हुए 23 सितंबर कर दी, लेकिन अचानक से 20 सितंबर को जानकारी दी गई कि 23 सितंबर को महापंचायत नहीं हो सकती. संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस तरह से तारीखें आगे बढ़ाकर पैक्स कर्मचारियों को भ्रम में रखा जा रहा है, इससे कर्मचारियों में आक्रोश है. पैक्स कर्मचारियों ने फिर चेतावनी दी है कि मानदेय के आदेश और पंचायत की तिथि फिक्स नहीं होती है तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा.

26 तारीख से फिर आंदोलन
पैक्स कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि महापंचायत की तारीख निर्धारित नहीं होती है तो 26 सितंबर से फिर आंदोलन किया जाएगा. संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से पीडीएस दुकान, रासायनिक खाद, बचत बैंक, ऋण वसूली, उपार्जन का पंजीयन प्रभावित होंगे. पदाधिकारियों ने बताया कि प्रदेश स्तर पर 4500 सहकारी समितियां, 22 हजार पीडीएस दुकानें हैं, जिसमें कार्यरत प्रभारी, प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, लेखापाल, लिपिक, कैशियर, ऑपरेटर, विक्रेता, कनिष्ठ विक्रेता, भृत्य व चौकीदार सभी के दौरान अनिश्चतकालीन काम बंद हड़ताल की जाएगी.

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »