World Cup 2023: यहां जानें हार्दिक पांड्या की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को क्यों मिला मौका?

ICC Cricket World Cup 2023:HN/ भारत की टीम को बीच वर्ल्ड कप में एक बड़ा झटका लगा है. टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पिछले तीन मैचों से खेल नहीं पा रहे थे, क्योंकि बांग्लादेश मैच के दौरान उनके टखने में चोट लग गई थी. अब उन्हें वर्ल्ड कप स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया है, और उनकी जगह एक तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में कई लोगों के मन में ऐसा सवाल उठ रहा है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह एक तेज गेंदबाज को टीम में क्यों शामिल किया गया है? अगर आपके मन में भी यही सवाल उठ रहा है, तो आइए हम आपको इसके संभावित कारण बताते हैं.

हार्दिक की जगह प्रसिद्ध को क्यों मिला मौका

हार्दिक चोट लगने के बाद पिछले करीब 2 हफ्तों से रिकवर कर रहे थे, लेकिन उनके टखने में दोबारा सूजन आ गई, और वो मूव भी नहीं कर पा रहे थे. इस कारण बीसीसीआई के चयनकर्ताओं ने उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर करने का फैसला लिया है. ऐसे में बीसीसीआई के पास उनकी जगह तीन खिलाड़ियों के विकल्प मौजूद थे. इन तीन विकल्पों में संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, और तिलक वर्मा का नाम शामिल था. संजू सैमसन एक अतिरिक्त विकेटकीपर या बल्लेबाज का विकल्प थे. तिलक वर्मा एक स्पिन बैटिंग ऑलराउंडर की भूमिका निभा सकते हैं, और प्रसिद्ध कृष्णा एक पक्के तेज गेंदबाज हैं.

हार्दिक एक ऑलराउंडर के रोल में थे, लेकिन टीम इंडिया ने बाकी बचे हुए मैचों और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ऑलराउंडर के लिए शार्दुल ठाकुर और रविचंद्रन अश्विन को पर्याप्त समझा है. उनके अलावा ईशान किशन एक बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर की भूमिका निभाते हैं, इसलिए संजू सैमसन और तिलक वर्मा की भी टीम को जरूरत नहीं है. ऐसे में टीम इंडिया को मौजूदा परिस्थितियों के अनुसार एक तेज गेंदबाज की जरूरत थी, और इसलिए प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल किया गया है. हाईन्यूज़ !

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »

US में H-4 वर्क परमिट पर संकट! भारतीय परिवारों की बढ़ सकती है मुश्किल

अमेरिका में रहने वाले H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों के लिए काम करने का अधिकार खतरे में पड़ सकता है. ट्रंप प्रशासन ने H-4 वीजा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच ट्रंप को झटका, अमेरिकी आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल ने दिया इस्तीफा

ईरान से युद्ध के बीच अमेरिका को बड़ा झटका लगा है. यूएस आर्मी सेक्रेटरी ड्रैन ड्रिस्कॉल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. रिपोर्ट्स

Read More »

‘BJP और चुनाव आयोग के तरीके बदलते रहते हैं…’, राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र की ड्राफ्ट लिस्ट पर सवाल उठाते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ‘भाजपा और

Read More »

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »