चीनी ही नहीं नमक भी बढ़ा सकता है आपकी डायबिटीज, सुधार लें आदत वरना जकड़ लेंगी ये बीमारियां

Salt And Diabetes:HN/ डायबिटीज सबसे तेजी से बढ़ती क्रोनिक बीमारियों में से एक है. इसके मरीजों को खानपान का विशेष ख्याल रखना पड़ता है. डायबिटीज के मरीजों को शक्कर से बचने की सलाह दी जाती है. क्योंकि यह उनके ब्लड शुगर लेवल को काफी ज्यादा बढ़ा सकती है और उनकी समस्या गंभीर कर सकती है. एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि चीनी ही नहीं नमक खाने से भी टाइप 2 डायबिटीज (Diabetes) का खतरा बढ़ सकता है. अमेरिका की तुलाने यूनिवर्सिटी में हुई इस स्टडी में पाया गया कि खाना खाते समय ऊपर से नमक लेने से डायबिटीज का रिस्क बढ़ जाता है. आइए जानते हैं क्या कहती है नई स्टडी…
क्या है नई स्टडी 
जर्नल मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स में पब्लिश स्टडी में 400,000 से ज्यादा वयस्कों के रोजाना की खाने की आदतें का अध्ययन किया गया. उन सभी के नमक खाने के तरीकों पर भी अध्ययन किया गया. औसतन 11.8 सालों के फॉलोअप में करीब 13 हजार लोगों में टाइप 2 डायबिटीज के मामले देखने को मिला है. कम नमक खाने वालों की तुलना में हमेशा नमक खाने वालों में टाइप 2 डायबिटीज होने का रिस्क 39 प्रतिशत तक पाया गया.
नमक खाने से इन बीमारियों का भी खतरा
तुलाने यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड ट्रॉपिकल मेडिसिन में प्रोफेसर और प्रमुख लेखक डॉ. लू क्यूई ने बताया, ‘ हम सभी जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन (Salt Consumption) हानिकारक होता है. इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां और हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ सकती है. इस नई स्टडी के मुताबिक, ज्यादा नमक खाने से सिर्फ डायबिटीज ही नहीं सेहत (Health) से जुड़ी कई और बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है.
ज्यादा नमक खाने से होने वाली बीमारियां
1. मोटापा
2. शरीर में सूजन
3. हड्डियों में कमजोरी
4. वाटर रिटेंशन
5.  हाई बॉडी मास इंडेक्स. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »