12th Fail Box Office Collection: ‘12वीं फेल’ बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म कर रही है. इस फिल्म ने कंगना की तेजस को दी मात बॉक्स ऑफिस पर तेज़स तिगुनी कमाई कर ली है.

12th Fail Box Office Collection Day 8: विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ और कंगना रनौत की एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ एक ही दिन सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुई थी. जहां अपनी रिलीज से पहले बज क्रिएट करने के बावजूद ‘तेजस’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में असफल रही है तो वहीं मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई और अच्छी खासी कमाई कर ली.चलिए यहां जानते हैं ‘12वीं फेल’ ने रिलीज के 8वें दिन कितने करोड़

12वीं फेल’ ने रिलीज के 8वें दिन कितनी कमाई की?
‘12वीं फेल’ ने पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के कारण बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इस फिल्म ने कंगना रनौत की ‘तेजस’ को भी मात दे दी है और ये रिलीज के पहले दिन से ही करोड़ों में कलेक्शन कर रही है. ‘12वीं फेल’ की कमाई की बात करें तो इसने रिलीज के पहले दिन 1.11 करोड़ कमाए, दूसरे दिन फिल्म ने 2.51 करोड़ की कमाई की. वहीं तीसरे दिन ‘12वीं फेल’ ने 3.12 करोड़ की कमाई की और चौथे दिन विक्रांत मैसी की फिल्म का कलेक्शन 1.5 करोड़ रुपये रहा.

पांचवें दिन ‘12वीं फेल’ की कमाई 1.65 करोड़ रुपये रही और छठे दिन ‘12वीं फेल’ ने 1.85 करोड़ रुपये कमाए. सातवें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.30 करोड़ रुपये रहा. इस के साथ फिल्म के एक हफ्ते का कलेक्शन 13.4 करोड़ रुपये हुआ. ‘12वीं फेल’ अब रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी एंट्री कर चुकी है. इसी के साथ विक्रांत मैसी की फिल्म के रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘12वीं फेल’ ने रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 1.70 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  • इसी के साथ ‘12वीं फेल’ की आठ दिनों की कुल कमाई अब 14.74 करोड़ रुपये हो गई हैं.

20 करोड़ का आंकड़ा छूने से कितनी दूर है ‘12वीं फेल’
‘12वीं फेल’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है. ये फिल्म कंगना की ‘तेजस’ को जमकर धो रही है और करोड़ों में कमाई कर रही है. जहां कंगना की फिल्म ने रिलीज के 8 दिन बाद भी 5 करोड़ के आंकड़े पर ही अटकी हुई है वहीं विक्रांत की फिल्म ने ‘तेजस’ से तिगुनी कमाई कर ली है. वहीं अब ‘12वीं फेल’ 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर तेज से बढ़ रही है. मेकर्स को उम्मीद है कि इस वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आएगा और ये 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »