क्या UT 69 में राज कुंद्रा ने खोले पॉर्नोग्राफी केस से जुड़े सारे राज? जानें शिल्पा शेट्टी के हसबैंड की डेब्यू फिल्म में क्या है खास

UT 69 Movie Review:HN/ बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म UT 69 रिलीज हो गई है. पॉर्नोग्राफी केस में फंसे राज कुंद्रा की इस फिल्म को लेकर ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि ये कई अनसुने राज खोलेगी. उनकी फिल्म कैसी है और इसमें उन्होंने अपनी जिंदगी और जेल से जुड़े क्या खुलासे किए हैं, आइए जानते हैं.

फिल्म का नाम UT 69 क्यों?
फिल्म का नाम सुनकर आपके मन में भी यही सवाल होगा कि UT 69 क्या है? तो बता दें कि राज कुंद्रा अंडर ट्रायल पर थे और उनका कैदी नं. 69 था. इसलिए फिल्म का नाम UT 69  रखा गया है.

UT 69 फिल्म के जरिए क्या बड़े खुलासे हुए…

  1. राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद ऐसी खबरें थीं कि शिल्पा शेट्टी उनसे रिश्ता तोड़ने वाली हैं. लेकिन इसके उलट फिल्म में दिखाया गया है कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा को कॉल किया करते थे. शिल्पा बार-बार उन्हें भरोसा दिलाती थीं कि वह जल्द ही बेल दिलवा देंगी.
  2. हर हफ्ते शिल्पा शेट्टी अपने पति को खत भी लिखा करती थीं. लेटर में शिल्पा अपने शूटिंग और बच्चों के बारे में बताया करती थीं.
  3. जेल के अंदर रहने के बाद राज कुंद्रा वीगन से नॉन वेजिटेरियन बन गए.
  4. फिल्म मे संजय दत्त का भी जिक्र हुआ है. आर्थर रोड जेल में बंद कैदी राज कुंद्रा से कहते हैं कि संजय दत्त जेल के अंदर पंखा लगा कर गए हैं. आप जब बाहर निकलना तो, हम जैसे लोगों की मदद जरूर करना.
  5. जेल के सभी कैदी राज कुंद्रा के साथ मिलकर शिल्पा शेट्टी का रियलिटी शो सुपर डांसर भी देखा करते थे. एक दिन खाना खाते समय एक कैदी ने राज कुंद्रा से पूछा कि ‘आप ज्यादा पैसे कमाते हैं या शिल्पा जी?’ पहले तो राज हंस पड़ते हैं और फिर कहते हैं दोनों मिल कर कमा लेते हैं.

कहानी भी जान लेते हैं…
ट्रेलर में  जो कहानी दिखाई गई थी, फिल्म में भी उतनी ही है. फिल्म की कहानी राज कुंद्रा के जेल जाने से शुरू होती है और बेल मिलने तक खत्म हो जाती हैं. सारे विवाद से बचते हुए इसमें सिर्फ ये दिखाया है कि इतने बड़े सेलिब्रिटी राज कुंद्रा को जेल के अंदर किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा. अब जाहिर सी बात है जेल है तो, वहां ऐशो आराम तो नहीं मिलेगा.

कैसी है फिल्म
अगर आप सोच कर बैठे हैं कि फिल्म में आपको ये देखने को मिलेगा कि किस तरह से राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे? क्या ये सच है कि वो ऐसी फिल्में बनाते थे? या जेल से आने के बाद उन्होंने क्या किया? तो ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिलेगा.हां, राज कुंद्रा की एक्टिंग अच्छी है. राज कुंद्रा की ये डेब्यू फिल्म है और उन्हें देखकर नहीं लगता कि वो पहली बार एक्टिंग कर रहे हैं.

जेल के अंदर सेलेब्स को क्या-क्या सहना पड़ता है और वहां की जिंदगी कैसी होती है, ये जानना है तो आप फिल्म देख सकते हैं, नहीं तो फिर आपके 2-3 घंटे बर्बाद होंगे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »