MP Election 2023: ‘BJP के किसी भी भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं’… एमपी चुनाव से पहले दिग्विजय सिंह की जनता से अपील

MP Assembly Elections 2023:HN/ एमपी चुनाव से पहले कांग्रेस (Congress) में चल रही फूट की खबरों के बीच दिग्विजय सिंह की इस पर प्रतिक्रिया समने आई है. दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh) ने कहा कि मेरी सभी मतदाता भाइयों और बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के बीजेपी के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं. कांग्रेस एकजुट है. हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और बीजेपी को हराएंगे “जन बल” जीतेगा, “धन बल” हारेगा. मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

दिग्विजय सिंह ने कहा “मैं 30 (अक्टूबर) तारीख को दतिया जा रहा हूं. दतिया में नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ जनता में रोष है. मैंं वहां जाऊंगा और जब कांग्रेस पार्टी के उमीदवार नामांकन दाखिल करेंगे तो मैं उनके साथ साथ रहूंगा. जनता जो बदलाव चाहती है, उसी बदलाव के लिए हम जनता से अपील करते हैंं कि साथियों इन भ्रामक प्रचारों से दूर रहें. बीजेपी झूठी खबरें फैलाने और छपवाने में अपने धन बल का उपयोग कर रही है. यही इनकी रणनीति रही है.”

मेरी सभी मतदाता भाइयों एवं बहनों से प्रार्थना है कि वे कांग्रेस नेताओं में फूट के भाजपा के भ्रामक प्रचार के झांसे में न आएं। कांग्रेस एक जुट है। हम लोग सब मिलकर काम करेंगे और भाजपा को हराएंगे “जन बल” जीतेगा, “धन बल” हारेगा। कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी। pic.twitter.com/J5mtH7Wwxt

— digvijaya singh (@digvijaya_28) October 29, 2023

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि यहां प्रदेश में या तो सरकार कांग्रेस की बनेगी या बीजेपी की बनेगी. यहां ये छोटे-छोटे दलों की कोई सरकार नहीं बनने वाली. जनता बदलाव चाहती है और ये तभी होगा, जब आप लोग 20 साल के इस कुशासन को दूर करते हुए प्रदेश में कांग्रेस का शासन लाएं. कांग्रेस के शासन और कमलनाथ के नेतृत्व में हम मिलकर काम करेंगे. बता दें मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »