देश की राजधानी के चप्पे-चप्पे पर है खुफिया एजेंसियों की नजर, हाई अलर्ट पर दिल्ली, मुंबई पुलिस

Kerala Blast: केरल के कलामासेरी स्थित कन्वेंशन सेंटर में हुए धमाके के बाद दिल्ली पुलिस को हाई अलर्ट रखा गया है. दिल्ली पुलिस ने कहा, “स्पेशल सेल लगातार खुफिया एजेंसियों के संपर्क में है और किसी भी इनपुट को हल्के में नहीं लिया जाएगा. भीड़भाड़ वाली जगह पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं. भीड़ वाली जगहों पर खास नजर रखी जा रही है.”

दिल्ली के अलावा मुंबई को भी हाई-अलर्ट पर रखा गया है. यहूदी धर्मस्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई. कोच्चि में हुए धमाके के बाद नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) और काउंटर टेरर एटीसी की टीमों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है. धमाके के पीछे आईईडी की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है.

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि कोच्चि में ईसाई समुदाय की प्रार्थना सभा में बम विस्फोट की घटना दिल दहलाने वाली घटना है. यह परेशान करने वाली बात है कि केरल एक ऐसी जगह बनता जा रहा है जहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं. गृह मंत्री पहले ही केरल के मुख्यमंत्री से बात कर चुके हैं. मेरी भी मुख्यमंत्री से बातचीत भी हुई.

सीएम ने क्या कहा?

कोच्चि विस्फोट पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा, यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. हम घटना के संबंध में विवरण जुटा रहे हैं. सभी शीर्ष अधिकारी एर्नाकुलम में हैं. डीजीपी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं. मैंने डीजीपी से बात की है. हमें जांच के बाद ज्यादा जानकारी हासिल करने की आवश्यकता है.

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »