Kerala Blast : केरल के एर्नाकुलम में ईसाइयों की प्रार्थना सभा में हुए ब्लास्ट, चश्मदीदों का दावा- तीन से चार धमाके हुए

Kochi Blast:HN/ केरल में ईसाइयों की एक सभा में जोरदार ब्लास्ट हुआ है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक सूबे के कोच्चि में कलामासेरी स्थित एक कन्वेंशन सेंटर में सभा के दौरान जोरदार धमाका हुआ है. मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 35 घायलों को निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. कन्वेंशन सेंटर यहोवा की प्रार्थना चल रही थी.

पुलिस को फोन कर मांगी मदद

ब्लास्ट के संबंध में केरल पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर फिलहाल कोई बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 9 बजे विस्फोट के बाद पुलिस के पास मदद के लिए फोन आने लगा था. तुरंत पुलिस की टीम मौक़े पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. विस्फोट के बाद पुलिस की मदद के लिए सैकड़ों लोग जुट गए थे. इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें लोग जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं.

3-4 ब्लास्ट हुए

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कन्वेंशन सेंटर में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आज आखिरी दिन था. जिस समय धमाका हुआ उस समय हॉल में दो हजार से अधिक लोग मौजूद थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि एक के बाद एक 3-4 ब्लास्ट हुए जिनमें कई लोग घायल हुए हैं.

एनआइए करेगी जांच 

इस सिलसिलेवार ब्लास्ट को लेकर केरल पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन सूत्रों ने बताया है कि अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लिया है. ब्लास्ट की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. एनआईए की फॉरेंसिक टीम कुछ देर में मौके पर पहुंचने वाली है.

अमित शाह ने की मुख्यमंत्री से बात

इस घटना को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन से बात की है. सूत्रों ने बताया है कि उन्होंने इस ब्लास्ट को लेकर सारी जानकारी ली है.  CM ने उन्हें हालात से अवगत कराया है और यह भी पता है कि पुलिस घायलों को हर संभव मदद और मौके पर राहत और बचाव में तत्परता से जुटी है. शाह ने केंद्र से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है

केरल के मंत्री ने क्या कहा

केरल के उद्योग मंत्री और कलामासेरी से विधायक पी राजीव ने इस घटना को लेकर कहा है कि अधिकारियों को हर संभव मदद का निर्देश दिया गया है, उन्होंने कहा, ‘मैंने सभी अधिकारियों से बात की है. सभी निर्देश जारी कर दिए गए हैं. हम अभी तक ब्लास्ट के कारणों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है. जांच होने दीजिए. फिलहाल घटना स्थल पर किसी को भी जाने की अनुमति नहीं है. हाईन्यूज़!

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »