World Cup 2023: टीम इंडिया का अगला मुकाबला इंग्लैंड से है, जानें टाइम और वेन्यू समेत सभी खास बातें

IND vs ENG, WC 2023:HN/ वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया 5 मुकाबले खेल चुकी है और इन सभी मुकाबलों में उसे जीत दर्ज करने में कोई खास परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा है. इस टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय टीम ही है, जिसे अब तक किसी भी मुकाबले में शिकस्त नहीं मिली है. टीम इंडिया फिलहाल वर्ल्ड कप 2023 की पॉइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही है. इन 5 जीत के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचने की दहलीज पर भी खड़ी है. अगर टीम इंडिया अपना अगला मुकाबला जीत लेती है तो उसकी सेमीफाइनल एंट्री भी पक्की हो जाएगी.

टीम इंडिया अब अपने अगले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड से टक्कर लेती नजर आएगी. यह मुकाबला रविवार (29 अक्टूबर) को दोपहर 2 बजे खेला जाएगा. लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह भिड़ंत होगी. इस मैदान पर इस वर्ल्ड कप में तीन मुकाबले खेले गए हैं. इनमें एक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है, वहीं बाकी दो मैचों में चेज़ करने वाली टीम को सफलता मिली है. तीनों ही मैचों में बल्लेबाजी इतनी आसान नहीं रही है. इस पिच पर स्पिनर्स और फास्टर्स दोनों के लिए बराबरी से मदद देखी गई है.

भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 106 मुकाबले हुए हैं. इनमें से भारतीय टीम ने 57 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड के हिस्से महज 44 जीत आई है. यानी हेड टू हेड मुकाबलों में टीम इंडिया इंग्लैंड पर हावी रही है. हालांकि वर्ल्ड कप मुकाबलों में इंग्लिश टीम का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और इंग्लैंड 8 बार भिड़ी हैं. यहां 4 बार इंग्लैंड और 3 बार टीम इंडिया को जीत मिली है. एक मुकाबला टाई भी रहा है. हाईन्यूज़ !

वर्ल्ड कप 2023 में इंग्लिश टीम का फ्लॉप परफॉर्मेंस
वर्ल्ड कप 2019 की चैंपियन इंग्लैंड इस वर्ल्ड कप में अब तक बुरी तरह फ्लॉप रही है. इस टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं और उसमें से केवल एक में जीत हाथ लगी है. जिस तीन मुकाबलों में इंग्लैंड की टीम हारी है, वह सभी एकतरफा मुकाबले रहे हैं. पॉइंट्स टेबल में इंग्लिश टीम फिलहाल 9वें क्रम पर मौजूद है. उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी अब मुश्किल नजर आ रहा है. हाईन्यूज़ !

 

किचन सिंक की नाली जाम होने से हैं परेशान? बिना प्लंबर ऐसे करें मिनटों में साफ

Home Remedies:  किचन सिंक की नाली जाम होना घर की रोजमर्रा की परेशानी बन सकता है. बर्तन धोते समय पानी सिंक में जमा होने लगे, बदबू

Read More »

अफरीदी ने आमिर को जड़ा था थप्पड़! ऐसे खुला पाकिस्तान का 2010 स्पॉट फिक्सिंग कांड

28 अगस्त, 2010 को पाकिस्तान के चर्चित स्पॉट-फिक्सिंग कांड का खुलासा हुआ था, जिसने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया. इसमें सलमान बट, मोहम्मद आमिर

Read More »

विराट कोहली ने बहन से बंधवाई राखी, भावना ने शेयर की प्यारी तस्वीर

भारत में शुक्रवार (28 अगस्त) को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है. बहने अपने भाइयों को राखी बांध रही हैं. भाई-बहन के इस त्योहार

Read More »

इमरान खान की जान को खतरा? बेटों ने शहबाज सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान ने पाकिस्तान सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं.

Read More »

पेंगुइन ने सोनिया गांधी की किताब छापने से क्यों किया इनकार? सामने आई बड़ी वजह

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की आने वाली किताब ‘Belonging: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. भारत में इस किताब को

Read More »

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा बयान, बोले- ‘और महंगी हो जाए’

देश में चीनी की कीमतों में अचानक हुए इजाफे के बाद से ही इस पर राजनीति गरमाई हुई है. इस बीच मध्य प्रदेश के मंत्री

Read More »

लखनऊ जेल में रक्षाबंधन की खास तैयारी, राखी-मिठाई से लेकर मुलाकात तक के इंतजाम

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिला कारागार लखनऊ में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधने पहुंच रहीं बहनों के लिए जेल प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए.

Read More »

PM मोदी ने बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन, हाई-फाइव करते वीडियो ने जीता दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार (28 अगस्त) को बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया. उन्होंने इस दौरान बच्चों से राखी भी बंधवाई. पीएम मोदी ने उनके

Read More »

BJP की नजर युवाओं पर! नितिन नवीन की बैठक में जुटेंगे देशभर के 45 युवा नेता

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए अपने युवा नेताओं की खास बैठक बुलाई है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Read More »

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »