MP Election 2023: बीजेपी के बागियों की कांग्रेस में हुई बल्ले बल्ले, पांच को मिला टिकट, कई नेताओं को अभी इंतजार

MP Assembly Election 2023:HN/ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अब रोचक होता जा रहा है. बीजेपी ने 136 और कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की टिकट घोषित करके कुल 230 विधानसभा में से आधे से ज्यादा सीटों के मुकाबले की तस्वीर साफ कर दी है. इसी बीच दोनों ही दलों में नाराज नेताओं के बगावत का दौर शुरू हो चुका है. बीजेपी के कई बागी कांग्रेस से टिकट हासिल करने में कामयाब हो गए है तो कुछ इंतजार कर रहे है. वहीं, इन दोनों ही दलों से मायूस बागी बीएसपी और आम आदमी पार्टी का दामन थाम रहे हैं.

कांग्रेस ने दिए बागी नेताओं को टिकट

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी और कांग्रेस यानी दोनों पार्टियों से 21 बागी बड़े नेताओं के नाम सामने आ चुके हैं. बागियों को पुचकारने के मामले में कांग्रेस ने बाजी मार ली है. बीजेपी के 15 बागियों में से 5 को कांग्रेस ने टिकट दे दिया है. वहीं, कुछ ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. शेष की स्थिति भी जल्द सामने आएगी. दतिया से भाजपा के बागी नेता अवधेश नायक को कांग्रेस ने टिकट दिया है. अवधेश को उमा भारती का करीबी माना जाता है. भाजपा के एक और बागी राव यादवेंद्र सिंह को कांग्रेस ने मुंगावली से टिकट दिया है.

टिकट के इंतजार में बैजनाथ यादव

ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी में गए बैजनाथ यादव कांग्रेस में लौट आये है. उन्हें कांग्रेस ने कोलारस से उम्मीदवार हैं. सुरखी से नीरज शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है. सुरखी से कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा के नेतृत्व में राहतगढ़ (सुरखी) की नगर परिषद का विलय कांग्रेस में हो गया है.बालाघाट के पूर्व सांसद बोध सिंह भगत को भी कांग्रेस ने कटंगी टिकट दे दिया है. सोमवार को पूर्व मंत्री महेंद्र बौद्ध कांग्रेस में लौट आए.पिछला चुनाव उन्होंने भांडेर से बसपा से लड़ा था.

मैहर से भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने भी पार्टी छोड़ दी है. उनका दलबदल हमेशा चर्चा में रहता है. त्रिपाठी पहले भी कांग्रेस में रह चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने अलग पार्टी बनाई थी और अब उनका कांग्रेस में विलय करने जा रहे हैं. उन्हें कांग्रेस पार्टी मैहर से चुनाव लड़ने का आश्वासन दे चुकी है. बीजेपी के पूर्व मंत्री दीपक जोशी कांग्रेस से खातेगांव से टिकट मिलने का इंतजार कर रहे है. पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस से बदनावर से टिकट के इंतजार में हैं. इसी तरह पूर्व विधायक गिरिजाशंकर शर्मा नर्मदापुरम से टिकट के इंतजार में हैं. कोलारस से भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने भी शिवपुरी से टिकट की चाह में कांग्रेस ज्वाइन की थी लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी है.

कई नेता हैं टिकट के इंतजार में

बीजेपी नेताओं में सीधी से विधायक केदारनाथ शुक्ला और संतोष जोशी निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. इधर, रसाल सिंह ने रविवार को बसपा ज्वाइन की और सोमवार को उन्हें लहार से टिकट मिल गया. पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह भी विजयराघवगढ़ से कांग्रेस से टिकट के इंतजार में हैं.

दूसरी तरफ कांग्रेस की बात करें तो पार्टी के 6 बागी सामने आ चुके हैं. इन्होंने बीजेपी की राह पकड़ने की बजाय या तो निर्दलीय या फिर बसपा और आप से चुनाव लड़ने का ऐलान किया हैं. कांग्रेस से धार के पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने इस्तीफा दे दिया है. वे निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. नागौद से कांग्रेस के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह भी बसपा से चुनाव लड़ सकते हैं. उज्जैन से कांग्रेस सांसद रहे प्रेमचंद गुड्ड आलोट से निर्दलीय लड़ने की तैयारी में है. इसी तरह उज्जैन उत्तर के दावेदार विवेक यादव ने आप की सदस्यता ले ली है. ग्वालियर ग्रामीण से दावेदार केदार कंसाना बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं.

यहां बताते चले कि साल 2018 के चुनाव में दोनों पार्टियों के 30 बागी मैदान में थे. उनमें से सिर्फ 4 चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. लेकिन बाकियों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाकर अपनी कई सीटों पर अपनी मूल पार्टी को नुकसान किया था. हाईन्यूज़ !

“साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं को देखने का नजरिया गलत”, तमन्ना भाटिया का बड़ा खुलासा

जानी-मानी एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में साउथ सिनेमा को लेकर कुछ ऐसा कहा है जिसने एक नई बहस छेड़ दी है. साउथ सिनेमा

Read More »

CM मान के कथित वीडियो पर बड़ा खुलासा, पंजाब पुलिस पर फर्जी रिपोर्ट गढ़ने का आरोप

पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर आई है. पंजाब के सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो से जुड़ी श्री अकाल तख्त साहिब की रिपोर्ट को

Read More »

सदी का सबसे सूखा जून! MP, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश का भारी संकट, 85% तक कम बरसे बादल

देश में मानसून को लेकर जो हालत बनी है, वह अब सीधे तौर पर एक रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रही है. मौसम विभाग के आंकड़े

Read More »

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तान की युद्ध धमकी, भारत ने दिया सख्त और करारा जवाब

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की ओर से भारत को सिंधु जल संधि और युद्ध की धमकी देने वाले बयान पर भारत ने कड़ा

Read More »

शिवसेना UBT में बगावत की आहट! इमरजेंसी मीटिंग में तय होगा कितने सांसद हुए अलग

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना यूबीटी के सांसदों के बागी होने के बाद अब पार्टी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है. पार्टी नेतृत्व

Read More »

क्या कांग्रेस में विलय की तैयारी में है शिवसेना UBT? संजय राउत के बयान के बाद 6 सांसदों में बगावत की चर्चा

महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है. उद्धव ठाकरे के 6 बागी सांसदों ने पार्टी का साथ क्यों छोड़ा, इसकी असल वजह सामने आ गई

Read More »

12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती! बस ड्राइवर के 4599 पदों पर निकली वैकेंसी, ₹26,000 तक सैलरी

अगर आप 12वीं पास हैं और ड्राइविंग के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह मौका आपके लिए खास हो सकता है. गुजरात राज्य

Read More »

गर्मी में बार-बार फट जाता है दूध? अपनाएं ये आसान ट्रिक, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

How To Keep Milk Fresh Longer In Summer: गर्मियों के मौसम में दूध को ताजा रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता. तापमान बढ़ते ही दूध जल्दी खराब

Read More »

Fridge Storage Tips: फ्रिज में रखी ये चीजें सबसे जल्दी होती हैं खराब, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती?

Fridge Storage Tips : अक्सर कई लोगों की आदत होती है कि बाजार से सामान लाते ही उसे सीधे फ्रिज में रख देते हैं. उन्हें लगता

Read More »