Kerala to Keralaam Row: केरल का नाम बदले जाने पर शशि थरूर ने सरकार पर उठाए सवाल, कहा- ‘इसकी क्या जरूरत, ये तो पहले ही…’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार का ध्यान सिर्फ नाम बदलने पर है, परियोजनाओं पर नहीं. थरूर ने ये भी बताया कि मलयालम में केरल का अनुवाद पहले से ही ‘केरलम’ होता है. ऐसे में अब राज्य का नाम बदलने की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं.

थरूर ने कहा, “मलयालम में तो यह पहले से ही ‘केरलम’ है. अब एक मलयालम शब्द अंग्रेजी में आ रहा है. मुझे नहीं पता इससे क्या फर्क पड़ता है. सरकार ने हमें न तो एम्स दिया है और न ही कोई नया संस्थान. केंद्रीय बजट में भी कोई परियोजना नहीं है, लेकिन जब नाम बदलने की बात आती है तो वे इसे मंजूरी देने को तैयार हैं.”

भाषा को लेकर भी पूछा सवाल

थरूर ने एक्स पर अलग पोस्ट में एक भाषाई प्रश्न भी उठाया. उन्होंने पूछा कि अब केरलम के निवासियों के लिए इस्तेमाल होने वाले केरलाइट और केरलन शब्दों का क्या होगा? उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘केरलमाइट’ किसी सूक्ष्मजीव जैसा लगता है और ‘केरलमियन’ किसी दुर्लभ खनिज जैसा.

बता दें कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को राज्य विधानसभा चुनावों से पहले केरल का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. 140 विधानसभा सदस्यों वाले केरल में मई से पहले चुनाव होने की उम्मीद है. हालांकि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है.

नाम बदलने की CM ने की थी मांग

केरल विधानसभा ने आधिकारिक अभिलेखों में नाम बदलने का प्रस्ताव पहले ही पारित कर दिया है. मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने 2024 में यह प्रस्ताव पेश किया था और केंद्र सरकार से संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल सभी भाषाओं में दक्षिणी राज्य केरल का नाम केरल से बदलकर केरलम करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि मलयालम भाषी समुदायों के लिए एकीकृत केरल की मांग राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही उठ रही है. हाईन्यूज़ !

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »