राहुल गांधी का बड़ा आरोप- बिजली महंगी होने के पीछे अडानी, 32 हजार करोड़ का घोटाला किया

Rahul Gandhi In Adani Issue:HN/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से अडानी मुद्दा उठाया है और आरोप लगाया है कि अडानी ने 32 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया है. उन्होंने ये भी कहा कि अडानी की वजह से ही बिजली महंगी मिलती है. कांग्रेस नेता ने कहा, “अडानी जी इंडोनेशिया में कोयला खरीदते है और उसका हिन्दुस्तान में रेट डबल हो जाता है. वो कोयले की कीमत को गलत दिखाते हैं.”

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “लोग जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करते हैं, अडानी की जेब में पैसा जाता है. अडानी की रक्षा भारत के पीएम कर रहे हैं. दुनिया के बाकी देशों में जांच हो रही है लेकिन भारत में अडानी को ब्लैंक चेक दिया हुआ है. वो जो मर्जी चाहें कर सकते हैं. लोग 32 हजार करोड़ का आंकड़ा याद रखें. पीएम अडानी की जांच क्यों नहीं करवाते?”

शरद पवार की अडानी से नजदीकी को लेकर एबीपी न्यूज के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, “शरद पवार देश के पीएम नहीं हैं, वो अडानी की रक्षा नहीं कर रहे हैं. इसलिए मैं शरद पवार से अडानी को लेकर सवाल नहीं पूछता.”

मीडिया पर भी उठाए सवाल

उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा, कोयले का गलत दाम दिखा बिजली की कीमत बढ़ा कर अडानी ने लोगों की जब से 12 हजार करोड़ रुपए वसूले हैं. बिजली की बढ़ती कीमत के पीछे अडानी हैं. हैरानी है कि मीडिया इस पर सवाल नहीं उठाती. ऐसी खबर से सरकार गिर जाती है. हम कर्नाटक और राजस्थान में लोगों को सबसिडी दे रहे हैं जबकि अडानी कीमत बढ़ा रहे हैं. पीएम चुप क्यों हैं?

बता दें कि राहुल गांधी ने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस अडानी और कोयले की बढ़ती कीमत से जुड़ी फाइनेंशियल टाइम्स की खबर को लेकर की. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »