Maharashtra Crime: सॉफ्टवेयर हैक कर 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, विदेश में भी भेजी गई रकम

Maharashtra Crime:HN/ महाराष्ट्र के ठाणे स्थित वागले एस्टेट से टेक्नॉलॉजी कंपनी का सॉफ्टवेयर हैक कर 25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. कंपनी की कानूनी सलाहकार मनाली साठे की शिकायत पर ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में इस मामले में केस दर्ज किया गया. शिकायत मिलने के बाद ठाणे की साइबर सेल ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

प्रथम दृष्टया में पुलिस की जांच में पाया गया कि फर्जीवाड़े की रकम से 1 करोड़ 39 लाख 19 हजार 264 रुपये रियाल इंटरप्राइजेज के नाम पर एचडीएफसी बैंक में जमा कराई गई है. रियाल एंटरप्राइजेज की जांच करने पर पुलिस को पता चला कि कंपनी का कार्यालय वाशी, बेलापुर और नवी मुंबई में हैं. इसके बाद पुलिस ने वाशी और बेलापुर स्थित रियाल एंटरप्राइजेज के कार्यालयों में जाकर जांच की.

लोगों के नाम पर बनाई गई थी फर्जी कंपनियां
जांच से पता चला है कि नौपाड़ा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर बालगणेश टॉवर स्टेशन रोड पर विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर पांच फर्जी फर्म स्थापित की गई थीं. इतना ही नहीं पुलिस को कंपनी के बैंक खातों के स्टेटमेंट से लगभग 260 ऐसे बैंक खातों की जानकारी मिली, जिनसे 161,8042.92,479 (16 हजार 180 करोड़ 42 लाख 92 हजार 4 सौ 79 रुपये) की राशि का लेनदेन किया गया है और इस राशि का कुछ हिस्सा विदेश भी भेजा गया.

फर्जी कंपनी बनाकर सरकार को लगाया चूना
अब ये सभी लेनदेन पुलिस के रडार पर आ गए हैं और सभी संदिग्ध लेनदेन जांच के घेरे में हैं. हालांकि, जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि घोटाला कितने रूपए का हुआ है, लेकिन यह बात साफ है कि इन अपंजीकृत फर्मों को स्थापित करके सरकार को चूना लगाया गया है.

पुलिस ने दर्ज किया केस
मामले में संजय सिंह, अमोल आंधले उर्फ अमर, केदार उर्फ समीर, जीतेंद्र पांडे, नवीन और अन्य संबंधित व्यक्तियों पर ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में धारा 420, 409, 467, 468 120(बी) सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 66 (सी) 66 (डी) के तहत सूचना और प्रौद्योगिकी अधिनियम धारा 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

सभी आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं. उन्होंने कई लोगों से केवाईसी के लिए दस्तावेज लिए और कई गरीब मध्यम वर्ग के लोगों के दस्तावेजों का उपयोग करके खाते खोले थे. हाईन्यूज़ !

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »