Israel Gaza Attack: NCP चीफ शरद पवार ने फलस्तीन का समर्थन कर, कहा- इजरायल ने किया जबरन कब्जा

Sharad Pawar on Israel Gaza Attack:HN/ मुंबई स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार (15 अक्टूबर) को पदाधिकारियों की बैठक हुई. इस दौरान एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने इजरायल और फलस्तीन के बीच हो रही जंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

उन्होंने इस बैठक में फलस्तीन के प्रति अपना समर्थन दिखाया. उन्होंने कहा, ”इजरायल-फलस्तीन की जंग विश्व शांति के लिए खतरा है. वहां के जमीन और घर फलस्तीन के थे, इजरायल का उस पर कब्जा हो गया.”

पीएम मोदी पर निशाना साधा

एनसीपी अध्यक्ष ने आगे कहा, ”देश के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका फलस्तीन की मदद करने की थी. भारत ने कभी किसी की मदद नहीं की है, लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से इजरायल का समर्थन कर मूल स्वामियों का विरोध किया है. एनसीपी की भूमिका स्पष्ट है कि वह मूल मालिकों और मेहनतकशों के पक्ष में है.”

इजरायल-हमास जंग पर देश में राजनीति

इजरायल-हमास जंग को लेकर देश में भी खूब राजनीति हो रही है. इसे लेकर कांग्रेस ने फलस्तीन का समर्थन करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला था. असम के सीएम और बीजेपी नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने तो कांग्रेस पार्टी की तुलना पाकिस्तान से कर दी थी. असम के सीएम ने हमास समर्थकों के साथ सख्ती से पेश आने की बात भी कही थी.

हमास हमले के बाद इजरायल गाजा में हवाई हमला कर रहा है. इस बीच इजरायल ने उत्तरी गाजा के नागरिकों को दक्षिण को ओर जाने की चेतावनी जारी की, ताकि वह जमीनी हमला कर सके.

कार्यक्रम में शामिल हुए ये नेता

एनसीपी के कार्यक्रम में शरद पवार समेत पार्टी के कई बड़े नेता पहुंचे. इस बैठक में एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. इस दौरान वहां एनसीपी प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, जीतेंद्र अवाद, अनिल देशमुख, राजेश टोपे समेत मुंबई के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »