गाजा में घुसते ही इजराइल को जो मिला उसे देख चकरा गया इजराइली सेना का सिर, खौफनाक मंजर

इजराइल की सेना ने टैंक के साथ गाजा पट्टी में घुसपैठ कर दिया. संभावित बड़े जमीनी ऑपरेशन से पहले यह एक छोटे स्तर का ऑपरेशन है. गाजा के सीमावर्ती इलाके में घुसते ही नजारा देख इजराइली सेना दंग रह गई. यहां उन्हें कुछ शव मिले हैं. बंधकों के सामान मिले हैं. हमास के लड़ाकों ने माना जा रहा है कि कुछ इजराइली और विदेशी सबंधकों को यहीं रखा हुआ था. इस लैंड ऑपरेशन से पहले इजराइली एयर स्ट्राइक में 13 बंधकों के मारे जाने का दावा किया था. सेना ने बख्तरबंद वाहनों और जवानों के एक ग्रुप के साथ ऑपरेशन लॉन्च किया है.

गाजा के हथियारबंद संगठन हमास ने 7 अक्टूबर को इजराइल पर हमला करके कमोबेश 150 लोगों को बंधक बना लिया था. सेना ने यह नहीं बताया है कि कितने शव मिले हैं और क्या बंधकों के शव भी शामिल हैं, लेकिन बताया कि उनसे जुड़े कुछ सामान बरामद किए गए हैं. हमास ने इजराइल पर जमीन, एयर और समुद्र से हमला किया था. इजराइल के सीमा में घुसते ही लड़ाकों ने डांस पार्टी को निशाना बनाया और एक झटके में 250 लोगों की जान ले ली थी. अब तक इजराइल में 1300 से ज्यादा लोग मारे गए हैं. इजराइली एयर स्ट्राइक में गाजा में 1500 से ज्यादा लोग मारे गए हैं.

इजराइल ने दिया था 24 घंटे का अल्टीमेटम

इजराइल की सेना ने बीते दिन 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और गाजा के उत्तरी हिस्से को खाली करने का फरमान जारी किया था. इस बीच हजारों की संख्या में लोग दक्षिणी गाजा की तरफ पलायन करने लगे हैं, जहां सेना उनपर बम भी बरसा रही है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास को मिटाने की कसम खाई है और सेना को गाजा पट्टी में भेज दिया है. बख्तरबंद वाहनों और टैंक के साथ पहुंची सेना को यहां कई शव मिले हैं, जिनकी पहचान ठीक ढंग से नहीं हो पाई है.

लापता बंधकों के सामान बरामद

कुछ इजराइली मीडिया के मुताबिक, शव हमास लड़ाकों के हैं और और लापता बंधकों के कुछ सामान मिले हैं. उन्हें गाजा सीमा के पास किबुत्ज़ सूफा पर हमले के दौरान मारे गए एक लड़ाके के जैकेट पर इस्लामिक स्टेट जिहादी समूह का झंडा जैसी चीजें मिली हैं. साथ ही सेना को हमले की योजना और कार्यक्रम के साथ धार्मिक दस्तावेज़ और पर्चे, और इजराइली बस्तियों की डिटेल्स जैसे इंटेलिजेंस इनपुट और प्लानिंग डॉक्यूमेंट्स बरामद की हैं.

नजारा देख दंग रह गई इजराइली सेना

दक्षिणी इजराइल में एक दस्तावेज मिले जिसमें कथित रूप से यह लिखा हुआ है, “सिक्योरिटी फेंसिंग तोड़ो, किबुत्ज पर अटैक करो. लोगों को बंधक बनाओ और आगे के आदेश का इंतजार करो.” कथित रूप से हमास के लड़ाकों को दिए निर्देश में यह भी कहा गया है, “बंधकों को गाजा पट्टी लेकर आओ.” एक कथित टॉप सीक्रेट डॉक्यूमेंट्स में कहा गया है, “किबुत्ज में नेई अकीवा यूथ सेंटर में घुसे, स्कूल की तलाशी लो, बंधकों को पकड़ों, जितने लोगों को मार सकते हो मारो.”

हमास की तरफ से इस स्तर की प्लानिंग देख इजराइली सेना का भी सिर चकरा गया है. इजराइल डिफेंस फोर्स के एक अधिकारी ने इजराइल टाइम्स को बताया कि “इस तरह की प्लानिंग उन्होंने कभी नहीं देखी.” उन्होंने कहा, “जिस स्तर की हमास ने प्लानिंग की है उससे किसी भी इंटेलिजेंस के सिर में दर्द हो जाएगा.” हाईन्यूज़ !

‘हनुमान अंश’ ने रचा बॉक्स ऑफिस इतिहास, 7 बड़े रिकॉर्ड्स ने मचाई सनसनी

विशाल चतुर्वेदी निर्देशित और शोभिनव सत्या स्टारर ‘हनुमान अंश’ नीम करौली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित भक्ति से भरी फिल्म है. इस डिवोशनल

Read More »

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव ने सुप्रीम कोर्ट में जमा किए ₹1.15 करोड़, बाकी भुगतान का भरोसा

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए. जजों ने उनकी तरफ से सौंपे गए 1

Read More »

ध्रुव जुरेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, न्यूजीलैंड-ए के खिलाफ संभालेंगे इंडिया-ए की कमान

India A squad for New Zealand tour: भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है. न्यूजीलैंड में टीम इंडिया कुल 15 मैच खेलेगी,

Read More »

विराट कोहली के बयान पर भड़के फलाहारी महाराज, बोले- ‘उनके घर 3 करोड़ रुपये…’

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लंबे समय से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आते रहे हैं. हालांकि, अब प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक

Read More »

नैनीताल के कैंचीधाम में दर्शन होंगे सख्त नियमों के तहत, ओवरटूरिज्म और भीड़ नियंत्रण पर फोकस

उत्तराखंड में नैनीताल के कैंचींधाम के दर्शन को अब प्रशासन सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने की  सख्ती करने जा रहा है. दर्शन के लिए भक्तों को

Read More »

ट्रंप का बड़ा दावा, फ्रांस में बवाल के बीच बोले- ‘इस्लाम…’

फ्रांस में स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने

Read More »

25 साल की सेवा पर PM मोदी ने भगवान से मांगी खास ताकत, खुद बताया क्या की प्रार्थना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर कहा कि उन्होंने भगवान से प्रार्थना की है कि

Read More »

EC की सफाई- ‘किसी भी राजनीतिक दल से मिलने पर ऐतराज नहीं’, राहुल गांधी के आरोपों पर दिया जवाब

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और चुनाव आयोग से मुलाकात की मांग के बीच आयोग ने साफ किया है

Read More »

रोहित रॉय की सफाई, ‘डस्टबिन मीडियम’ बयान पर बोले- 30 साल तक टीवी के लिए लड़ा हूं

टीवी शो ‘स्वाभिमान’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले रोहित रॉय इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन पर भारतीय टेलीविजन

Read More »