G-20 Summit 2023: ‘भारत में बार-बार अपमानित किया गया’, कनाडा के एक नेता ने ट्रूडो की जी20 यात्रा का उड़ाया मजाक

G-20 Summit India:HN/ जी-20 शिखर सम्मेलन का समापन हो चुका है. सभी विदेशी मेहमान जा चुके है. अधिकतर देशों ने भारत की मेजाबानी की तारीफ की है, लेकिन कनाडा में इससे उलट प्रतिक्रिया आ रही है. वहां के मुख्य विपक्षी नेता पियरे पोइलिवरे ने कहा है कि दिल्ली में हुए जी-20 सम्मेलन के दौरान कनाडा के प्रधानमंत्री को ‘बाकी दुनिया की ओर से बार-बार अपमानित किया गया. उन्होंने प्रधानमंत्री के ‘संघर्षों’ का मज़ाक उड़ाते हुए ये बातें कहीं.

पोइलिवरे ने मजाकिया अंदाज में आगे टिप्पणी की कि कोई भी कनाडाई अपने देश के प्रधान मंत्री के प्रति ऐसा व्यवहार नहीं देखना चाहेगा. एक्स (पहले ट्विटर) पर उन्होंने लिखा, “पक्षपात को एक तरफ रखते हुए, किसी को भी कनाडाई प्रधानमंत्री को बाकी दुनिया की ओर से बार-बार अपमानित होते देखना पसंद नहीं है.”

फोटो को देखकर उठाए सवाल

उन्होंने यह टोरंटो सन की उस क्लिपिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा जिसका शीर्षक था ‘दिस वे आउट’ और अटैच पिक्चर में ट्रूडो भारत के प्रधानमंत्री मोदी के साथ दिख रहे हैं. इस फोटो में दोनों नेता हाथ मिला रहे हैं. जहां ट्रूडो कैमरे की ओर देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर मोदी किसी चीज को देख रहे हैं और उसकीं ओर इशारा कर रहे हैं.

इस वजह से हो रही है ये चर्चा

टोरंटो सन के अलावा कनाडा के कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि 2 दिवसीय सम्मेलन के दौरान विश्व नेताओं ने लगातार ट्रूडो का अपमान किया. सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सहित अन्य राष्ट्राध्यक्षों ने मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, लेकिन कनाडा को केवल ‘पुल असाइड’ बैठक की अनुमति दी गई.

‘विमान के लिए भी करना पड़ा इंतजार’

रिपोर्ट में कहा गया है कि अपमान का सिलसिला यहीं नही रुका. ट्रूडो के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल,  जब रविवार रात को प्रस्थान करने वाला था, तो प्रस्थान से पहले उनके विमान में ‘तकनीकी खराबी’ का पता चला. जिसके बाद कुछ घंटों के लिए उन्हें रुकना पड़ा. हाईन्यूज़ !

फ्रिज में रखने से फलों के पोषक तत्व होते हैं कम? जानें कितने दिन तक करें स्टोर

गर्मी हो या सर्दी, ज्यादातर घरों में फल खरीदकर सीधे फ्रिज में रख दिए जाते हैं, ताकि वे ताजे बने रहें और ठंडे-ठंडे खाने को

Read More »

अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की मिली मंजूरी, BCCI से नियम बदलने की अपील

ट्रांसजेंडर क्रिकेटर अनाया बांगर को ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट खेलने की अनुमति मिलने के बाद भारत में ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को लेकर बहस तेज हो गई है.

Read More »

पाकिस्तानी गेंदबाज ने लिया अचानक संन्यास, 4 वर्ल्ड कप खेलकर कहा क्रिकेट को अलविदा

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज ऐमन अनवर ने 34 साल की उम्र में संन्यास का एलान कर दिया है. पाक बोर्ड (PCB) ने

Read More »

अलीगंज अग्निकांड: भवन मालिक की 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति चिह्नित, कुर्की की तैयारी

लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड के बाद फरार चल रहे भवन मालिक सुरेंद्र शुक्ला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस ने सुरेंद्र की 100 करोड़

Read More »

महोबा में बारिश का कहर! 6 घंटे में डूबा बाजार, दुकानों में घुसा पानी

उत्तर प्रदेश के महोबा में लगातार 6 घंटों के मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है. यहां के कुलपहाड़ कस्बे में पानी की निकासी नहीं

Read More »

तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत में 6 की मौत, 20 घायल

हैदराबाद-विजयवाड़ा नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा

Read More »