Operation Ajay: इजरायल से भारतीयों को सुरक्षित लेकर दिल्ली लौटी दूसरी फ्लाइट, 235 लोग स्वदेश लौटे

India Evacuation Operation:HN/ इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से भारत वहां मौजूद अपने नागरिकों के लिए चिंतित है. इजरायल से भारतीय नागरिकों की सकुशल वापसी के लिए भारत ने ‘ऑपरेशन अजय’ शुरू किया है. इस निकासी ऑपरेशन के तहत इजरायल से भारतीयों का दूसरा बेड़ा दिल्ली पहुंच गया है. 235 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान दिल्ली पहुंचा है. नागरिकों के स्वागत के लिए विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह एयरपोर्ट पर मौजूद हैं.

भारतीय नागरिकों के दूसरे बैच में दो नवजात समेत 235 नागरिक शामिल रहे. इन्हें शुक्रवार (13 अक्टूबर) को सुरक्षित बाहर निकाला गया था. स्थानीय समय के मुताबिक, रात 11 बजे इजरायल से विमान ने उड़ान भरी. इससे एक दिन पहले ही 212 भारतीयों को विशेष विमान के जरिए भारत लाया गया. भारत ने गुरुवार को ऑपरेशन अजय का ऐलान किया. इसका मकसद इजरायल में रहने वाले भारतीयों की सकुशल वापसी है. इस ऑपरेशन के जरिए सिर्फ उन्हीं लोगों को इजरायल से लाया जा रहा है, जो वहां से आने को इच्छुक हैं.

शनिवार को भी जारी रहेगा ऑपरेशन

इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास ने बताया है कि शनिवार (14 अक्टूबर) को भी भारतीय नागरिकों की निकासी प्रक्रिया जारी रहने वाली है. दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दूतावास ने आज विशेष उड़ान के लिए रजिस्टर्ड भारतीय नागरिकों के अगले बैच को ईमेल कर दिया है. बाद की उड़ानों के लिए अन्य रजिस्टर्ड लोगों को संदेश भेजा जाएगा.’ यात्रियों का चयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जा रहा है. इसके लिए यात्रियों को दूतावास के डाटाबेस में अपनी जानकारी फीड करवानी होती है.

कितने भारतीय रहते हैं इजरायल में ? 

इजरायल में रहने वाले भारतीयों की तादाद 18000 है. इनमें से ज्यादातर छात्र, आईटी प्रोफेशनल्स, हीरा व्यापारी शामिल हैं. भारत लौट रहे लोगों को वापस लाने का खर्चा खुद सरकार उठा रही है. भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि हमास ने गाजा पट्टी की तरफ से इजरायल पर हमला बोल दिया. इजरायल से ऊपर न सिर्फ मिसाइलों से हमला किया गया, बल्कि जमीनी घुसपैठ भी की गई. इजरायल और हमास के बीच पिछले एक हफ्ते से युद्ध चल रहा है. हाईन्यूज़ !

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »