उड़ीसा के 35 कामगारों को लाओस में बनाया बंधक, सीएम नवीन पटनायक ने तुरंत वापसी के दिए आदेश

Workers Held Capative In Laos:HN/ दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित देश लाओस में उड़ीसा के 35 कामगारों को बंधक बना लिया गया है. कामगारों ने वीडियो के जरिए लोगों का ध्यान खींचा है. वीडियो में उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वे लोग काम करते थे उसने उन्हें बंधक बना लिया.

उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वे लोग काम कर रहे थे उसने डेढ़ महीने पहले काम खत्म कर दिया था. मगर अब कंपनी ने न तो उन्हें बकाया तनख्वाह दे रही है और न ही उन्हें अपने वतन वापस लौटने दे रही है.

खाने के लिए भी नहीं हैं पैसे, लाओस में फंसे

वीडियो में एक कामगार सरोज पलाई ने वीडियो में कहा, “हमारे पास पैसा नहीं है, खाना नहीं है. हमें वापस लौटने नहीं दिया जा रहा.” पीटीआई के मुताबिक, कामगारों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके पासपोर्ट भी छीन लिए हैं. जैसे ही उड़ीसा सरकार के संज्ञान में ये मामला आया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आला अधिकारियों को कामगारों को वापस लाने के आदेश दे दिए.

पीटीआई ने उड़ीसा मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि राज्य श्रम आयुक्त ने लाओस में भारतीय दूतावास के सामने यह मुद्दा उठाया हैं. उन्होंने कहा कि दूतावास ने ओडिशा सरकार को सूचित किया है कि श्रमिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे.

कामगारों ने सरकार तक कैसे पहुंचाई अपनी बात

लाओस की कंपनी में काम करने वाले भारतीय कामगारों ने अपनी आपबीती की एक वीडियो बनाकर अपने गांव के लोगों को भेजा, इसके बाद गांव के लोग स्थानीय विधायक के पास पहुंच कर घटना की जानकारी दी. फिर विधायक ने राज्य सरकार को कामगारों के लाओस में बंधक बनाए जाने की खबर दी. हाईन्यूज़ !

 

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »