इजराइली शख्स को सेना से आया बुलावा, तो देश के खातिर पत्नी ‘India’ को अलविदा कह चला, अब जंग के मैदान में मारी एंट्री

Israel Palestine War:HN/ इजराइल और फलस्तीन समर्थक हमास के बीच चल रहे युद्ध में अब तक दोनों पक्षों के 1600 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अकेले इजराइल में ही 900 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ही इजराइल में बड़े पैमाने पर युवाओं को सेना में भर्ती किया जा रहा है. इन सभी को रिजर्व पर रखा गया है, यानी कि जरूरत पड़ने पर युद्ध के मैदान में उतरा जाएगा. इसमें वो लोग भी शामिल हैं, जो पहले सेना में काम कर चुके हैं.

इजराइल में पुरुषों के लिए सेना में 32 महीने और महिलाओं के लिए 24 महीने नौकरी करना अनिवार्य होता है. यही वजह है कि इजराइल का लगभग हर नागरिक एक सैनिक होता है. जिन लोगों को हमास से लड़ने के लिए सेना में फिर से शामिल किया जा रहा है, उसमें पत्रकार हनान्या नफ्ताली भी शामिल हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने बताया कि वह इजराइल की सेना में सर्विस देने के लिए फिर से लौट रहे हैं.

इजराइल की सेवा करने के लिए हुई नियुक्ति

नफ्ताली ने जिस तस्वीर को शेयर किया है, उसमें वह अपने पत्नी इंडिया नफ्ताली को गले लगाते हुए देखे जा सकते हैं. दरअसल, नफ्ताली की पत्नी का नाम इंडिया है और वह उनकी गैरमौजूदगी में उनके एक्स हैंडल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऑपरेट कर रही हैं.

उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपने देश इजराइल की सेवा और रक्षा करने के लिए नियुक्त किया जा रहा है. मैंने अपनी पत्नी इंडिया को अलविदा कह दिया है. उसने मुझे दुआओं और ऊपर वाले की सुरक्षा के साथ विदा किया. अब से वह मेरी तरफ से पोस्ट करेंगी, उनके साथ अच्छा व्यवहार करें.’

इजराइल को मिला अमेरिका-ब्रिटेन का साथ

वहीं, अमेरिका ने कहा है कि वह हमास से लड़ने के लिए इजराइल को और भी ज्यादा मिलिट्री सपोर्ट देने वाला है. इसमें एक्सट्रा हथियार, सप्लाई और हथियारों को इजराइली डिफेंस फोर्स को भेजा जाना शामिल है. राष्ट्रपति जो बाइडेन ने खुद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को इस बात का आश्वासन दिया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में इजराइल का साथ देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है. हाईन्यूज़

जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबे डेविड वॉर्नर, ऑस्ट्रेलियाई स्टार की पोस्ट हुई वायरल

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर भी ‘कृष्ण भक्ति’ में रंगे नजर आए. उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी ही दिलचस्प पोस्ट शेयर की. भारत के लिए

Read More »

जयपुर में जन्माष्टमी का रंग, नन्हे कान्हाओं के रूप ने लूटी महफिल

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार (4 सितंबर) को पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है. कान्हा के

Read More »

ओडिशा में दर्दनाक बस हादसा, ड्राइवर की मौत; 25 से ज्यादा यात्री घायल

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से निकली एक प्राइवेट बस शुक्रवार (4 सितंबर, 2026) को सड़क किनारे लगे पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस

Read More »

ISRO में 175 साइंटिस्ट-इंजीनियर पदों पर भर्ती, 16 सितंबर तक करें आवेदन

इसरो ने साइंटिस्ट-इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह भर्ती इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग से जुड़े

Read More »

व्रत में इन 5 चीजों का ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, सेहत बिगड़ने का खतरा

धार्मिक मान्यताओं में जन्माष्टमी के व्रत को संयम और सात्विकता से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि, व्रत में खाई जाने वाली हर चीज को ज्यादा

Read More »

सोफिया कुरैशी केस में विजय शाह को राहत? राज्यपाल से मिले कांग्रेस नेता

मंत्री विजय शाह की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर मध्य प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. मंत्री

Read More »