बड़ी मुश्किल से पाई-पाई जोड़कर ऑनलाइन खरीदा आईफोन और डिलीवरी में निकला साबुन? अब करें तो करें क्या?

इन दिनों ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लगातार बंपर सेल चल रही है, इस सेल में प्रीमियम सामान आपको आधे से भी कम दाम में मिल रहा है. वैसे जाहिर सी बात है कि अगर किसी चीज को खरीदने का सपना हो और वो कम कीमत में मिल रहा है तो हर शख्स ऑर्डर करने की मन में चाह रखता है. लेकिन ये सारा काम ऑनलाइन होता है और ऐसे कामों में स्कैम होने का डर ज्यादा रहता है, हाल में सामने आए कुछ मामलों को देखें तो कई लोगों ने सस्ते आईफोन ऑर्डर किए लेकिन डिलीवरी देखकर उनके होश उड़ गए.

वैसे अगर कोई छोटा-मोटा सामान हो तो आप नजरअंदाज भी कर सकते हैं लेकिन अगर सामान कीमती है और पैसे रिफंड चाहिए तो इसके लिए आपको इस प्रोसेस को फॉलो करना पड़ेगा.

गलत ऑर्डर आने पर ये काम करें

अगर आपके पास भी गलत या खाली पार्सल डिलीवर हो गया है तो आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. इसके लिए बस आपको उस गलत पार्सल को रिटर्न करना होगा. रिटर्न करने कि लिए आपने जिस भी प्लेटफॉर्म से ऑर्डर किया है उसमें ऑर्डर डिटेल्स के ऑप्शन पर जाएं. यहां ऑर्डर डिटेल में आपको सारी डिटेल्स शो हो जाती हैं. अब आपको आपको रिटर्न आइटम का ऑप्शन सेलेक्ट करना है और प्रोडक्ट के रिटर्न कर देना है.

रिटर्न का ऑप्शन नहीं आने पर यह करें

लेकिन कई बार आपके पास प्रोडक्ट रिटर्न का ऑप्शन नहीं आता है. ऐसे में अगर आपको प्रोडक्ट रिटर्न करना है तो उसके लिए आपको ऑफिशियल पेज पर कस्टमर हैल्प के सेक्शन में अपनी कंप्लेंट करनी होगी. यहां अपने ऑर्डर की डिटेल्स और जो प्रोडक्ट आपको डिलीवर किया गया है उसकी डिटेल्स ऐड करें और उस गलत पार्सल की फोटो क्लिक करके भेज दें. ध्यान दें कि ये सब आपको मेल भी करना है.

ऑर्डर करते टाइम इन बातों का रखें खास ध्यान

  • अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं तो ध्यान रखें कि हमेशा ऑफिशियल और वेरिफायड प्लेटफॉर्म से ही शॉपिंग करें. कोशिश करें कि पॉपुलर और ट्रस्टेबल ऑनलाइन रिटेलर्स से ही खरीदारी करें.
  • इसके अलावा, प्रोडक्ट के नीचे दिए कस्टमर रिव्यू और फीडबैक्स जरूर पढ़ें. इससे आपको पहले ही अंदाजा हो जाता है कि प्रोडक्ट रियल में कैसा निकलता है.
  • इसके अलावा सबसे जरूरी चीज ये चेक करें कि वेबसाइट का कनेक्शन सिक्यॉर है या नहीं. आप एड्रेस बार में पैडलॉक सिंबल और वेबसाइट का यूआरएल http:// के बजाय https:// से शुरू होता है तो ऐसी डील्स से दूर रहें.
  • ऑर्डर करते टाइम हमेशा रिटर्न वाला ऑप्शन जरूर सलेक्ट करें और ये भी चेक करें कि प्रोडक्ट रिटर्न करने का कितने दिन का समय होगा. हर प्रोडक्ट की रिटर्न टाइमिंग अलग-अलग होती है.
  • यूपीआई या कार्ड से पेमेंट करें इसके अलावा किसी और लिंक या किसी दूसरे ऐप से पेमेंट करने से बचें.
  • इससे आपको एक ये फायदा भी होता है कि अगर यूपीआई या कार्ड से पेमेंट की गई है तो जो भी पैसे रिटर्न आते हैं वो डायरेक्ट आपके अकाउंट में आ जाते हैं.

वेबसाइट पर फ्रॉड की रिपोर्ट जरूर करें और इसका रिव्यू या फीडबैक जरूर ऐड करें. पार्सल खोलते टाइम डिलीवरी बॉय के सामने हमेशा वीडियो बनाएं. इससे अगर आपका पार्सल डैमेज या गलत निकलता है तो आपके पास इसका सबूत होता है. हाईन्यूज़ !

 

थप्पड़कांड के पीड़ित साहिब सिंह का दावा, बोले- ‘मैं वीडियो बना रहा था, तभी प्रवेश वर्मा ने…’

दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जरनैल सिंह के साथ काम करने वाले साहिब सिंह ने थप्पड़ मारने

Read More »

पूर्व राजदूत ने पाकिस्तान को घेरा, आतंकवाद पर जमकर लगाई फटकार

पाकिस्तान को लेकर ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में सामने आए आंकड़ों ने उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. Institute for Economics and

Read More »

नेपाल में फिर कुदरत का कहर! हिमलुंग हिमाल बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता

रविवार की सुबह सेंट्रल नेपाल में हिमलुंग पीक के बेस कैंप पर हिमस्खलन होने के बाद कम से कम 10 स्थानीय पर्वतारोही और गाइड लापता

Read More »

अभिजीत दीपके की CM हिमंत को चेतावनी, बोले- ‘आशुतोष रांका को नहीं छोड़ा तो…’

असम पुलिस की तरफ से गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संस्थापक आशुतोष रांका समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने के बाद

Read More »

दक्षिण अफ्रीका में दो शहरों में ताबड़तोड़ फायरिंग, 27 की मौत और 26 घायल

दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केप टाउन और जोहान्सबर्ग शहर में अंधाधुंध फायरिंग की दो अलग घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हो गई है.

Read More »

UN में बालेन शाह ने लिया भगवान शिव का नाम, बोले- ‘जय पशुपतिनाथ’

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने यूएन में बेहद दमदार भाषण दिया है. उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर कई अहम मुद्दों पर बातचीत

Read More »

भारत की UN स्थाई सदस्यता पर इस देश ने दिया खुला समर्थन, बोला- ‘इंडिया को मिलना चाहिए…’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की स्थायी सदस्यता को लेकर एक बार फिर बड़ा समर्थन सामने आया है. पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो ने 24

Read More »

नवीन पटनायक का CEC ज्ञानेश कुमार पर बड़ा बयान, SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया पर ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है.

Read More »

ज्ञानेश की बढ़ीं मुश्किलें, विपक्ष के बाद CJP ने भी मांगा इस्तीफा; सोशल मीडिया पर घिरे

चुनाव आयोग का उत्तर प्रदेश के मेरठ और वाराणसी में कार्यक्रम होने वाला था, जिसे स्थगित कर दिया गई है. इसको लेकर लगातार चुनाव आयोग

Read More »