Immunity Boosting Tips: इम्यूनिटी की दुश्मन हैं ये सारी चीजें, बॉडी को करती हैं कमजोर

कोरोना काल के बाद से लोग इम्यूनिटी यानी प्रतिरोधक क्षमता के प्रति ज्यादा सचेत हो गए हैं हम सभी. हर कोई चाहता है कि उसकी इम्यूनिटी मजबूत रहे. इसलिए लोग ऐसी चीजों को खाने की कोशिश करते हैं जिससे इम्यूनिटी बढ़ सके. लोग ये तो सोचते हैं कि इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए क्या खाया जाए पर अधिकतर लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं कि इम्यूनिटी को डाउन करने वाली चीजें कौन-कौन सी हैं. आज के समय में लोग शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले जंक फूड को खाना ज्यादा पसंद करते हैं.

इससे न सिर्फ पेट की सेहत बिगड़ती है बल्कि इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है. अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ते हैं तो इसके पीछे एक वजह कमजोर इम्यून सिस्टम हो सकता है. इसे कमजोर होने से बचाने के लिए इन चीजों से बनाएं दूरी.

हद से ज्यादा शुगर

शुगर की आदत इस कदर पड़ जाती है कि इसके बिना सिर दर्द तक करने लगता है. लोग चाय, कॉफी के अलावा कोल्ड ड्रिंक या दूसरी चीजों के जरिए भी चीनी को खाते हैं. इसके ज्यादा सेवन से शरीर में सूजन के होने का खतरा रहता है. इससे मोटापा भी हो जाता है. चीनी रिफाइंड करके तैयार किया जाता है. इसलिए ये सेहत के लिए किसी खतरे से कम नहीं है. शुगर की वजह से प्रतिरक्षा वाली कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है.

कैफीन की आदत

चाय या कॉफी की लत भी हमें बीमार करने का काम करती है. इनमें मौजूद कैफीन के कारण भी इम्यूनिटी डाउन होने का खतरा रहता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक हद से ज्यादा कैफीन शरीर को नुकसान पहुंचाता है. सोने से लगभग 4 घंटे पहले कैफीन वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.

शराब की आदत

शराब की लत जानलेवा तक साबित हो जाती है. शराब के आदी लोगों का लिवर कमजोर पड़ने लगता है. पेट संबंधित समस्याओं की वजह से इम्यूनिटी को खासा नुकसान होता है. प्रतिरोधक क्षमता पर बुरा असर पड़ने के चलते हम अक्सर बीमार रहते हैं. शराब या सिगरेट की आदत को छोड़ने की कोशिश करें.

जंक फूड

बड़े हो या बच्चे अमूमन हर किसी को बाहर का खाना बहुत अच्छा लगता है. ऑयली और मसालेदार चीजें स्वादिष्ट होती हैं पर इनका लगातार सेवन हमें अंदर ही अंदर बीमार बनाता है. हर चीज में मैदा का यूज होता है जिसमें फाइबर बिल्कुल नहीं होता है. ऐसे में पेट कमजोर रहता है जिसका नुकसान इम्यून सिस्टम को भी झेलना पड़ता है. हाईन्यूज़ !

 

रूस के ‘हाइब्रिड खतरे’ से फ्रांस में अलर्ट, मैक्रों ने दी बड़ी चेतावनी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस की ओर से बढ़ते कथित हाइब्रिड खतरे को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों

Read More »

ट्रंप का भारतीयों को बड़ा झटका! H-1B पर 1 लाख डॉलर फीस एक साल और जारी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा को लेकर बड़ा फैसला लिया है. ट्रंप प्रशासन ने नए H-1B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर की भुगतान

Read More »

ममता बनर्जी को लगातार झटके, कपिल सिब्बल बोले- ‘ये जुगलबंदी…’

नंदीग्राम उप चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है. इसी को लेकर राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का भी बयान आया

Read More »

DUSU रिजल्ट पर BJP का पहला रिएक्शन, बोली- ‘युवाओं ने साफ संदेश दे दिया’

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के 18वें राउंड की गिनती के बाद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर एबीवीपी आगे चल रही है.

Read More »

उत्तराखंड में PG डॉक्टरों के लिए नया नियम, 2 साल राज्य में ही करनी होगी नौकरी

उत्तराखंड के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले डॉक्टर के लिए राज्य सरकार नियमों में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रही है.

Read More »

NTA में एक्सपर्ट्स की भर्ती, 9 अक्टूबर तक आवेदन का मौका

एनटीए ने देशभर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सब्जेक्ट एक्सपर्ट की भर्ती निकाली है. एजेंसी ने एक्सपीरियंस टीचर्स, रिसर्चर्स, प्रोफेसर्स

Read More »

वायु प्रदूषण से बढ़ सकता है सुसाइड का खतरा, नई रिसर्च ने चौंकाया

आमतौर पर आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह, आर्थिक तंगी या मानसिक तनाव जैसी वजहों को जिम्मेदार माना जाता रहा है. लेकिन ब्रिटेन की क्वीन्स यूनिवर्सिटी

Read More »

एशियन गेम्स में आज टीम इंडिया का क्वार्टरफाइनल, जानें कब और कहां देखें LIVE

2026 एशियन गेम्स में आज 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम अपना क्वार्टरफाइनल मैच खेलेगी, जिसमें उसका सामना जापान से होगा. बांग्लादेश और पाकिस्तान पहले

Read More »